मनोरंजन

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक ही मंच पर फिर से।(Kapil Sharma and Sunil Grover on Same Stage Again)

एक्टर और कॉमेडियन की सबसे बेहतर जोड़ीयो में से एक कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने लोगो को बहुत हंसाया है। जब इन दोनों ने अपने रास्ते बदल लिए तब लोगो को बहुत दुःख हुआ। परन्तु अब ऐसा लग रहा है कि अब समय आ गया है इन दोनों के वापस मिलने का। जिसका सभी फेन्स को बेसबरी से इंतज़ार है।

ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही सुनील ग्रोवर सोनी के शो “द कपिल शर्मा शो” में वापस आएंगे, पर इस बार वह शो में कपिल कि टीम का हिस्सा बन कर नहीं बल्कि मेहमान बन कर आएंगे। इन दोनों को साथ में लाने का सबसे बड़ा जरिया बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान है। सलमान खान कि आने वाले फिल्म “भारत” में सुनील ग्रोवर सह कलाकार है, और इसिलिये वह सलमान खान, कटरीना कैफ और बाकी सदस्यों के साथ आएंगे।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ आखिर बार एक ही मंच पर 2017 में देखा गया था, जब पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया में शो करने गयी थी। ऑस्ट्रेलिया से वापस आते समय फ्लाइट में सुनील और कपिल के बिच कुछ विवाद हो गया जिसके तुरंत बाद सुनील ने “द कपिल शर्मा शो” छोड़ दिया। सुनील ग्रोवर ने अपने बयानों में कभी भी कपिल के बारे में बुरा नहीं कहा बल्कि उनकी तारीफ़ की है और कहा है कि अगर भगवान ने चाहा तो वो फिर से कपिल शर्मा के साथ काम करना चाहेंगे।

Youtube

हाल ही में, सुनील ग्रोवर ने एक ब्यान दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि सलमान खान ने उन्हें कपिल शर्मा के शो पर चलने का प्रस्ताव दिया था पर उन्होंने मना कर दिया क्योकि वह अभी बहुत व्यस्त है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान जो कि कपिल शर्मा शो के प्रोडूसर भी है इन दोनों (Kapil Sharma and Sunil Grover) को साथ में लाने का कारण बनेंगे।

जब मीडिया ने सुनील ग्रोवर से पूछा कि क्या वह कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार है? उनका कहना था कि “समय बताएगा, भगवान बताएगा। अभी मैं अपने शो पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और आशा करता हूं कि मैं सभी के चेहरों पर मुस्कान ला सकूंगा।”

यह भी पढ़े: शाहरुख़ और सलमान एक साथ? (Shahrukh and Salman Together)

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago