मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुँचा पानवाला, दिन में केवल कमाता हैं 200 रुपये

KBC Paan Shop Owner Won 12 lakh: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा संचालित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में आने वाले हर प्रतियोगी के प्रतियोगी की एक संघर्ष से भरी यात्रा होती हैं। इनमें से कुछ लोगों की कहानियां और संघर्ष ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। इस शो में बहुत ऐसे भी लोग आते हैं जो की पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के अगले एपिसोड में एक पान की दुकान लगाने वाला हॉटसीट पर बैठेगा। पान वाले की मेहनत और खेल के प्रति जुनून देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी ज़्यादा प्रभावित हुए।

पानवाला पहुँचा केबीसी में

लोगों को पान खिलाकर उनकी जिंदगी में मिठास लाने वाले द्वारकाजीत मंडले क्या अपने खेल से केबीसी के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम लिख पाएंगे? इसका जवाब एपिसोड के टीवी पर प्रसारित होने के बाद ही मिल पाएगा। शो में द्वारकाजीत का सफर देखने से पहले आइए जानते हैं उनके बारे में अहम बातें। कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठे द्वारकाजीत मंडले महाराष्ट्र में पान की छोटी सी दुकान चलाते हैं। वे एक दिन में केवल 200 रुपये ही कमा पाते हैं। द्वारकाजीत मंडले ने बताया कि केबीसी के पहले सवाल का जवाब उनकी 5 दिन की कमाई के बराबर है। मालूम हो, केबीसी का पहला सवाल 1000 रुपए का होता है।

क्या द्वारकाजीत मंडले 25 लाख जीत सकेंगे?

आपको जानकर खुशी होगी कि कौन बनेगा करोड़पति में एक पान बनाने वाले ने अपने सपनों को सच करके सभी साधारण लोगों को प्रेरित किया हैं। द्वारकाजीत मंडले ने 12 लाख 50 हजार जीते हैं। जब प्रतियोगी ने इतनी बड़ी रकम जीती तो अमिताभ बच्चन भी बहुत खुश हुए। इस जीत पर अमिताभ ने द्वारकाजीत से कहा- इतनी कमाई करने में आपको 18 साल लग जाएंगे।

लोग प्रतियोगियों की संघर्ष से होते हैं प्रेरित

इस एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया हैं की द्वारकाजीत मंडले 13वें सवाल पर पहुंच गए हैं। 13वां सवाल 25 लाख रुपये का है। द्वारकाजीत 25 लाख के सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं इसका खुलासा इस एपिसोड के टीवी पर ब्रॉडकास्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा। इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन ने द्वारिकाजीत को पान भी खिलाया। यह एपिसोड बहुत ही मजेदार साबित होने वाला है। द्वारकाजीत मंडले की यात्रा लोगों को प्रेरणा देने वाली है। तो आप भी इस धमाकेदार एपिसोड को देखने से बिल्कुल भी न चूकें।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago