मनोरंजन

केबीसी में पहुंची तारक मेहता की पूरी टीम, बिग बी के सवाल सुन शर्माए जेठालाल

KBC 13: Amitabh Bachchan meets TMKOC cast: केबीसी 13 में इस बार शानदार शुक्रवार के तहत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम हॉट सीट पर नजर आएगी. चैनल ने इसका नया प्रोमो भी शेयर किया है. इसमें अमिताभ बच्चन ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी और ‘चंपक चाचा’ अमित भट्ट से कुछ शब्दों के मतलब पूछते नजर आ रहे हैं. मजेदार बात यह है कि दोनों ही उसके गलत अर्थ बताते हैं. फैन्स के लिए ये एपीसोड डबल ट्रीट से कम नहीं होगा.

जेठालाल की जमकर हुई खिंचाई

अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर अपने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं. खासकर जब कंटेस्टेंट भी वैसे ही हों तो दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है. और इस बार शानदार शुक्रवार में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. शो के प्रोमो में जेठालाल और चंपक चाचा बिग बी के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. चंपक चाचा जेठालाल को ‘बाबुचक’ और ‘गधेड़ो’ बोलते हैं. अमिताभ जब इसका मतलब पूछते हैं तो शर्मिंदगी छिपाने के लिए जेठालाल इसे प्यारा और दुलारा बता देते हैं. इस पर चंपक चाचा इस का मतलब बताते हैं, जिसके पास दिमाग न हो.

शो पर पहुंची 21 लोगों की टीम

इससे पहले चैनल के प्रोमो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट केबीसी 13 क्विज की तैयारी करती दिखाई दी थी. इसमें शो के क्रिएटर और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी भी नजर आए थे. 21 लोगों को देखकर बिग बी चकरा जाते हैं. इस एपीसोड का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago