मनोरंजन

आदिपुरुष में कृति सेनन को भी मिली एंट्री, निभाएंगी यह किरदार

Kriti Sanon Joins Adipurush: फिल्म निर्माता ओम राउत की बन रही फिल्म आदिपुरुष(Adipurush) में सैफ अली खान, प्रभास और सन्नी सिंह के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन(Kriti Sanon) को भी एंट्री मिल गई हैं। कृति सेनन इस फिल्म में सीता की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। वे प्रभास के अपोजिट दिखेंगी, जो फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।

कृति सेनन ने खुद से दी जानकारी

कृति सेनन(Kriti Sanon Joins Adipurush) ने सोशल मीडिया में यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, क्योंकि फिल्म की टीम ने मेरा जबरदस्त स्वागत किया है।  एक तस्वीर शेयर करते हुए कृति ने लिखा है कि एक नई शुरुआत… आदिपुरुष(Adipurush)। यह भी बहुत ही खास है। इस जादुई दुनिया का हिस्सा बनकर मैं खुद को बेहद गौरवान्वित, सम्मानित और बहुत ही उत्साहित महसूस कर रही हूं।

प्रभास ने भी शेयर की तस्वीर

इसी बीच इसी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रभास ने भी लिखा कि कृति सेनन और सन्नी सिंह का आदिपुरुष(Adipurush) फैमिली में स्वागत है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह सेलिब्रेशन है।

सन्नी सिंह को मिला था सरप्राइज

इससे पहले सन्नी सिंह ने जब फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तो वे उस वक्त सरप्राइज रह गए थे, जब उन्हें एक गुलदस्ते के साथ एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का हिस्सा बनने के लिए थैंक्यू कहा था। साथ ही डायरेक्टर ने लिखा था कि वे उम्मीद करते हैं कि आगे बहुत से काम वे साथ में करेंगे।

यह भी पढ़े

लक्षमण की भूमिका में सन्नी सिंह

बताया जा रहा है कि सन्नी सिंह इस फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। प्रभास राम और कृति सेनन सीता, जबकि सैफ अली खान(Saif Ali Khan) रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago