मनोरंजन

इस ‘कुछ कुछ होता है’ धुन से रोमांस की खुशबू नहीं, आ रही डर है की बू

बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों की बात की जाए तो उनमें शाहरुख खान और काजोल की कुछ कुछ होता है का नाम जरूर आता है। रानी मुखर्जी भी इस फिल्म में थीं। फिल्म का गाना कुछ कुछ होता है बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। आज भी यह लोगों की जुबां पर है। यह धर्मा प्रोडक्शन का सिगनेचर ट्यून बन गया है।

बेहद डरावनी धुन

कुछ कुछ होता है जैसे रोमांटिक गाने, इसके जैसे रोमांटिक संगीत को यदि ऐसे संगीत में बदल दिया जाए, जिससे कि डर का एहसास हो, जिससे कि ऐसा लगे जैसे आसपास पूरा माहौल भुतहा हो गया है तो आपको कैसा महसूस होगा? जी हां, बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। किसी और ने नहीं, बल्कि धर्मा प्रोडक्शन ने ही इतने रोमांटिक धुन को एक डरावनी धुन में परिवर्तित कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मा प्रोडक्शन ने इसे शेयर किया है।

क्या है वीडियो में?

इस वीडियो को देखकर यह प्रतीत होता है जैसे कि यह किसी डरावनी जहाज के अंदर शूट किया गया हो। इसमें एक बहुत ही डरावना हाथ नजर आता है, जो कि मेटल की दीवार पर स्क्रैच करते हुए इस पर धर्मा लिखता है। इसके बैकग्राउंड में डरावना कुछ कुछ होता है का धुन बज रहा होता है। डराने वाली आवाजें आ रही होती हैं। इस डरावने दृश्य को देखकर डर का तो एहसास होता है, लेकिन इसके प्लॉट का अंदाजा लगाना फिर मुश्किल हो जाता है। इसके कैप्शन में लिखा है, भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप, जिसका मतलब हुआ भूत भाग 1: भूतहा जहाज।

विकी कौशल और भूमि पेडेनकर की मूवी

दरअसल, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक भुतही फिल्म बनने जा रही है। इसी का नाम है भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप। इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। ये लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई बार काले रंग में डूबी हुई तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। इस तरह से ये यह दर्शा रहे हैं कि डार्क टाइम की शुरुआत हो गई है। कुछ बहुत ही डरावना बहुत जल्द देखने को मिलने वाला है।

वीरान जहाज की कहानी

भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप दरअसल एक ऐसी फिल्म है जो कि एक सुनसान जहाज के इर्द-गिर्द घूमती है। एक ऐसा डरावना जहाज जो कि समुद्र के तट पर स्थिर पड़ा है। यह जहाज एकदम खाली पड़ा है। पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसे बाहर से भी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना भुतहा होगा। जहाज के अंदर की कहानी डर और रोमांच से भरी हुई होगी। फिल्म आगामी 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

पोस्टर आ चुके हैं सामने

इससे पहले विकी कौशल ने इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में नजर आ रहा था कि एक जहाज डूब रहा है और विकी कौशल इसमें फंसे हुए हैं। वे तैरकर किनारे की ओर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पीछे से एक भूत उनके पैरों को पकड़कर उन्हें नीचे खींचने की कोशिश कर रहा है, ताकि वे डूब जाएं।

ये कर रहे निर्देशन

फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फिल्म की झलक और अब तक जारी किए गए इसके पोस्टर ये बताने के लिए काफी हैं कि फिल्म कितनी भुतहा साबित होने वाली है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago