मनोरंजन

पहली बार अपनी प्रेगनेंसी पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा, कहा- “40 दिन बाद ही मैं…

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और सेंशेसन मलाइका अरोड़ा अक्सर ही खबरों में रहती हैं। वह अपने स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और तस्वीरों को लेकर के खूब चर्चा में रहती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इन दिनों वह सुर्खियां बटोरती हैं अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जब से रिलेशन में आए हैं तब से हर वक्त ही लोगों की जुबान पर दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर ही खबरें रहती हैं।

बात करें मलाइका की तो मलाइका बीते कुछ समय से अर्जुन और अपनी शादी की बात को लेकर खबरों में हैं। मलाइका ने हाल ही में अपने और अर्जुन की शादी से जुड़ी एक बात दुनिया वालों से शेयर की है। दरअसल, मलाइका हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी और अर्जुन की शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने शो में बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं।

ऐसी होगी ड्रीम वेडिंग

मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।’ बता दें कि इस शो के दौरान मलाइका ने अर्जुन की भी काफी तारीफ की और कहा, ‘अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।’

डिलीवरी के 40 दिन बाद शुरू किया काम

वहीं, अब इस शो से मलाइका अरोड़ा का एक और बयान सामने आ रहा है। जिसमें मलाइका ने अपने उस समय के एक्सपीरियंस को शेयर किया है जब वो प्रेगनेंट थीं और उन्होंने प्रेगनेंसी के बाद किस तरह से डिलीवरी के महज 40 दिनों के बाद से ही काम करना शुरू कर दिया था। मलाइका ने बताया कि, ‘मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था।’

‘मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि ‘नहीं तुम्हें करना पड़ेगा।’ इसके 40 दिन बाद ही मैंने इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू कर दी थी।’ इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था और उस वक्त इस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। उस समय पर लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे।

वीडियो जॉकी बनकर की थी करियर की शुरूआत

बता दें कि मलाइका ने भले ही फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम ना किया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। हालांकि, मलाइका ने भले ही फिल्मों में एक्टिंग ना की हो लेकिन उन्होंने कई आइटम सांग्स किए हैं, जो कि काफी हिट भी हुए। शायद ही बहुत कम लोग जानते हों कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। जिसके बाद वो कई डांस वीडियोज में भी नजर आईं। इसके बाद वो कई डांस वीडियोज और फिल्मों में नजर आईं।

सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे तो काफी समय से सुनने में आ रहे थे, लेकिन अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शेयर किया था। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उसमें एक प्यारा सा कैप्शन लिखा था और इस तस्वीर और कैप्शन के साथ उन्होंने दुनिया के सामने अपने और अर्जुन के रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन अक्सर ही साथ में घूमते-फिरते स्पॉट होते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ हमेशा टाइम स्पेंड करते हैं। मलाइका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी और अर्जुन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने बेटे अरहान के साथ एक तस्वीर साझा की थी जो काफी चर्चा में रही। इस फोटो को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- ‘जब बेटा इतना अच्छा बनकर मां का ख्याल रखता है।’ इससे पहले अरहान मलाइका की जन्मदिन पार्टी में भी नजर आए थे। खास बात है कि इस पार्टी में अर्जुन कपूर भी थे। हालांकि, अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस को इंतजार है तो उस दिन का जिस दिन ये दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी को लेकर के खबरें तो बहुत आई लेकिन वो सभी महज एक अफवाह ही साबित हुई है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago