मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे होगी ड्रीम वेडिंग

बॉलीवुड सेलेब्स के एक-दूसरे से लिंकअप की खबरें हमेशा आती ही रहती हैं। फैंस अपने स्टार्स से जुड़ी हर बात जानने में काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि बीते काफी समय से बॉलीवुड गलियारें में सबसे चर्चित कपल रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते को लेकर के बॉलीवुज गलियारे में खूब चर्चाएं होती रहती हैं।

अर्जुन और मलाइका अरोड़ा दोनों के फैंस ये जानना चाहते हैं कि ये दोनों आखिर शादी कब कर रहे हैं। बता दे कि जबसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते की बात को दुनिया के सामने कबूल किया है तभी से अक्सर ही दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, अभी तक कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की तारीखें सामनें आई हैं, लेकिन वो सभी खबरें और तारीखें महज एक अफवाह साबित हुई हैं।

खबरें तो यहां तक थी कि अर्जुन कपूर के परिवार वाले उनके और मलाइका के रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं जिसके चलते वो दोनों शादी का डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं। खबरों के अनुसार मलाइका और अर्जुन के बीच की ये नजदीकियां सलमान खान को पसंद नहीं हैं, जिसके चलते बोनी कपूर इस रिश्ते को नहीं मान रहे हैं क्योंकि वो सलमान खान के साथ अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहते हैं। वेल अब इन सभी अफवाहों और बातों पर मलाइका ने विराम लगा दिया है।

ऐसे करना चाहती हैं शादी

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी और अर्जुन की शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने शो में बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है। बता दें कि इस शो के दौरान मलाइका ने अर्जुन की भी काफी तारीफ की। मलाइका ने कहा- अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे तो काफी समय से सुनने में आ रहे थे, लेकिन अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शेयर किया था। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उसमें एक प्यारा सा कैप्शन लिखा था और इस तस्वीर और कैप्शन के साथ उन्होंने दुनिया के सामने अपने और अर्जुन के रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन अक्सर ही साथ में घूमते स्पॉट होते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ हमेशा टाइम स्पेंड करते हैं। मलाइका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी और अर्जुन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान के साथ एक फोटो तस्वीर शेयर की थी। मलाइका की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस फोटो को पोस्ट करते हुए मलाइका ने लिखा था- जब बेटा इतना अच्छा बनकर मां का ख्याल रखता है।

46 की हुईं मलाइका [Malaika Arora Age]

बता दें कि बीते 23 अक्टूबर को मलाइका ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया है। इस पार्टी में मलाइका के सभी दोस्त नजर आए और खास बात यह है कि मलाइका की बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर भी थे। बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका पार्टी की जान थी। मलाइका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वो बेहद ही हॉट और ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं करीना और अमृता अरोड़ा भी पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए थे। मलाइका की बर्थडे पार्टी पर करण जौहर, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और तारा सुतारिया जैसे सितारों ने भी शिरकत की थी।

हालांकि, अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस कों इंतजार है तो बस कि वो दोनों कब एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मलाइका ने जिस तरह से अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बात की है उसके बाद से लोग एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस साल के अंत तक अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब इस बात के पीछे कितनी सच्चाई है और कितनी अफवाह ये तो आने वाले समय के साथ ही पता लगेगा।

 

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

11 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

12 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

14 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago