मनोरंजन

खो गई मंदिरा बेदी की मुस्कान, छूटा पति का बरसों पुराना साथ, जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकात

Mandira Bedi And Raj Kaushal’s Love Story: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज बुधवार, 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट कर कारण निधन हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से मंदिरा का हस्ता-खेलता परिवार जैसे बिखर सा गया। सेलेब्स और फैंस भी इस खबर से सदमे में आ गए और सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से शोक जताने लगे। लगभग ढाई दशक पहले हुई मंदिरा और राज़ की एक छोटी सी मुलाकात कुछ ही समय में प्यार व शादी तक जा पहुंची थी, लेकिन यह शादी भी आसान नहीं थी। आइए जानते हैं मंदिरा और राज़ की लव स्टोरी।

कैसे हुई जान-पहचान(Mandira Bedi and Raj Kaushal’s First Meeting)

सन 1996 में एक शो के ऑड‍िशन के दौरान मंदिरा और राज़ की पहली मुलाकात हुई थी। जहां राज़ उस शो में मुकुल आनंद के चीफ अस‍िस्टेंट थे और फिलिप्स 10 शो का ऑड‍िशन ले रहे थे। वहीं मंद‍िरा शो में ऑड‍िशन देने आई थीं।

रेड एंड व्हाइट टी-शर्ट और खाकी पैंट पहने मंद‍िरा को राज़ ने तब पहली बार नोटिस किया था। हालांकि वे इससे पहले फिल्म ‘दिलवाले दुल्हन‍िया ले जाएंगे’ में काम कर चुकी थीं लेकिन तब राज़ ने उनपर कोई खास ध्यान नहीं दिया था।

शादी नहीं थी आसान(Mandira Bedi and Raj Kaushal’s Wedding)

इस मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और 1996 के अंत तक रिलेशनश‍िप में आ गए। तीन मुलाकातों के बाद ही राज़ ने फैसला कर लिया था कि वे मंदिरा को अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते हैं। इसके बाद जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो राज़ के पेरैंट्स ने मंदिरा से मिलकर शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन मंदिरा के पेरैंट्स अपनी बेटी का हाथ एक फिल्म डायरेक्टर के हाथ में देने को लेकर कतरा रहे थे।

लेकिन आखिरकार सब मान गए और 14 फरवरी 1999 को मंद‍िरा और राज हमेशा के लिए सात जन्मों के बंधन में बंध गए। शादी के 12 साल बाद मंदिरा ने एक बेटे को जन्म दिया और पिछले साल 2020 में उन्होंने एक बेटी भी गोद ली थी। मंदिरा अक्सर अपनी फैमिली फोटो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थीं। लेकिन राज़ के यूं अचानक चले जाने से उनके ऊपर जैसे गमों का पहाड़ ही टूट पड़ा।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago