मनोरंजन

Most Awaited Bollywood Couple Marriage: वरुण और नताशा की तो हो गई शादी, अब ये रोमांटिक कपल्स आखिर कब लेंगे सात फेरे

Most Awaited Bollywood Couple Marriage: वरुण धवन(Varun Dhawan) और नताशा दलाल(Natasha Dalal) बीते 24 जनवरी को शादी के पवित्र बंधन में तो बंध गए, मगर इसके बाद से बॉलीवुड(Bollywood) के उन लव बर्ड्स के सात फेरे लेते हुए देखने का इंतजार उनके फैन्स को बेसब्री से होने लगा है, जो हमेशा अपने रिश्ते और रोमांटिक फोटोज के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

एक नजर डालते हैं ऐसे ही रोमांटिक जोड़ों पर – Most Awaited Bollywood Couple Marriage

1. तारा सुतारिया और आदर जैन(Tara Sutaria and Aadar Jain)

अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ अपने रिश्ते की वजह से तारा सुतारिया(Tara Sutaria) पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों पहले ही ऑफिशियल कर चुके हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द दोनों की शादी होने वाली है।

2. सलमान खान- यूलिया वंतूर(Salman Khan and Iulia Vantur)

यूलिया वंतूर(Iulia Vantur) के साथ अपने रिश्ते को लेकर सलमान खान(Salman Khan) हमेशा सुर्खियां बटोर रहते रहते हैं। उनके फैंस उन्हें बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाते हुए देखना चाहते हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

3. अली फजल- ऋचा चड्ढा(Ali Fazal and Richa Chadda)

दोनों अपने रिश्ते और रोमांटिक फोटोज के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल ये शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल दोनों एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।

4. श्रद्धा कपूर और रोहन श्रष्ठा(Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha)

अपनी पर्सनल जिंदगी को हमेशा छुपा कर रखने वालीं श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) पिछले कुछ समय से फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा(Rohan Shrestha) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों बहुत जल्द सात फेरे ले सकते हैं।

5. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(Ranbir Kapoor and Alia Bhatt)

इन दोनों के बारे में कहा जा रहा है कि बहुत ही जल्द दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। न्यू ईयर इवनिंग के दौरान इन दोनों के परिवार वालों को साथ में मिलकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था।

6. सुष्मिता सेन- रोहमन शॉल(Sushmita Sen and Rohman Shawl)

रोहमन शॉल(Rohman Shawl) के साथ सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) की जोड़ी उनके फैन्स को खूब भा रही है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनकी खूबसूरत तस्वीरें हमेशा देखने के लिए मिल जाती हैं। इनके फैंस को अब इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

7. मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर(Malaika Arora and Arjun Kapoor)

लंबे वक्त से दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। साथ में दोनों को छुट्टियां मनाते हुए भी देखा जाता है। इनकी भी शादी का इनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

8. फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर(Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)

वर्ष 2018 से ही ये दोनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते हुए भी देखा जाता है। इन दोनों की शादी का भी इनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

इस तरह से ये रोमांटिक कपल्स जितनी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाएं, उनके प्रशंसकों को उतनी ही खुशी होगी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago