मनोरंजन

Lock Upp में मुनव्वार फारूखी ने अपना दर्दभरा सीक्रेट बताया, फूटकर रोईं कंगना!

Munawar Faruqui Reveals His Mom Died By Suicide: अल्ट बालाजी पर धमाल मचाने वाला Lock Upp खूब चर्चा में है. शो की होस्ट कंगना कनौत (Kangana Ranaut) इस जेल पर रूल करती हैं और हर हफ्ते खुद को सेफ करने के लिए कंटेस्टेंट्स बजर दबाकर अपना सीक्रेट बताते हैं. इस बार मुनव्वर ने अपना एक ऐसा सीक्रेट बताया जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स रोने लगे और कंगना रनौत भी काफी इमोशनल हो गई. चलिए बाताते हैं क्या है वो किस्सा?

मुनव्वर फारूखी ने कौन सा सीक्रेट शेयर किया?

लॉकअप शो में शनिवार और रविवार के एपिसोड में जजमेंट डे दिखाया जाता है और इस दिन कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स से एक-एक सीक्रेट पूछकर उन्हें लॉकअप में रहने का ऑर्डर देती हैं. कंगना कहती हैं कि एलिमिनेट होने से बचने के लिए बजर दबाएं. उसे अपनी जिंदगी का कोई सीक्रेट रिवील करना है और यह सुनते ही मुनव्वर बिना देरी किए बजर दबा देते हैं और अपना सीक्रेट बताते हैं.

इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मुनव्वर अपना सीक्रेट बताते हैं. मुनव्वर कहते हैं कि जनवरी, 2007 में सुबह करीब 7 बजे जब उनकी दादी ने उन्हें जगाया और बताया कि मां को कुछ हो गया है. सभी अस्पताल गए और वहां जब उनकी मां को एमरजेंसी वॉर्ड में ले जाया गया तो वे चिल्ला रही थीं और उन्होंने मुनव्वर का हाथ पकड़ लिया. ऐसे में डॉक्टर्स आपस में बातें कर रहे थे और उन्होंने मुनव्वर को मां का हाथ छोड़ने को कहा. वीडियो में दिखाया गया कि मुनव्वर ये कहते कहते रोने लगते हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स भी रोते हैं. कंगना रनौत भी इमोशनल हो जाती हैं और आंसू पोछती हैं.

बता दें, एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने बताया था कि उनकी मां ने आत्महत्या की कोशिश की थी और अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान उनकी डेथ हो गई थी. जब लॉकअप का आप पूरा एपिसोड देखेंगे तब आपको पूरी बात पता चलेगी. ये वीडियो देखकर आप बी इमोशनल हो सकते हैं.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago