मनोरंजन

नेहा धूपिया के बचाव में उतरे पति अंगद, कहा जो उखाड़ना है…….

कुछ दिनों से सूर्खियां बटोर रहीं नेहा धूपिया के बचाव में अब उनके पति अंगद बेदी (Angad Bedi) ढाल बनकर सामने आए हैं। दरअसल, रियलिटी शो ‘रोडीज़ रिवोल्यूशन’ के हाल ही में टेलिकास्ट हुए एपिसोड को लेकर नेहा धूपिया काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। नेहा शो के कंटेस्टेंट पर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अब इस बीच उनके बचाव में उनके पति अंगद बेदी आए हैं। अंगद ने सोशल मीडिया पर नेहा की 5 अलग-अलग लुक्स की फोटो शेयर कर उन्हें अपनी पांच गर्लफ्रेंड्स बताया है। अंगद ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सुन मेरी बात…यहां मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स हैं…उखाड़ लो जो उखाड़ना है।” उन्होंने इसके साथ नेहा धूपिया और इट्स माय च्वॉइस को भी टैग किया है।

यह है पूरा मामला (Neha Dhupia Husband Angad Bedi Support)

दरअसल, हाल ही में टेलीकास्च हुए रोडीज़ रेवोल्यूशन शो के एपिसोड में नेहा धूपिया ने फेमिनिज़्म का सपोर्ट करते हुए एक ऐसी लड़की का बचाव किया जो रिलेशनशिप में अपने ब्वॉयफ्रेंड को धोखा दे रही थी। जब शो में ऑडिशन देने आए एक कंटेस्टेंट से पूछा गया कि क्या कभी उसने किसी अपॉज़िट जेंडर पर हाथ उठाया है? तो उस कंटेस्टेंट ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने इसीलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड एक ही समय पर 5 ब्वॉयफ्रेंड्स घूमा रही थी।

इसी बात पर नेहा अक्रामक हो पड़ी और उन्होंने कंटेस्टेंट को कहा, ‘ओय मेरी बात सुन, वो एक साथ 5 लड़कों के साथ थी, तो इट्स हर च्वॉइस, तू उसको थप्पड़ नहीं मार सकता है’। नेहा इस दौरान इतनी अक्रामक हो गईं कि उन्होंने कंटेस्टेंट को काफी गालियां भी दीं। साथ ही निखिस चिनप्पा ने भी कंटेस्टेंट की फटकार लगाई।

नेहा के इस ‘its her choice’ वाले बयान पर यूजर्स ने इन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। किसी ने नेहा के फटकार लगाने को फेमिनिज़्म की पावर बताया तो कईयों ने नेहा को Psuedo-Feminist घोषित कर दिया। कई यूट्यूब चैनल पर नेहा को रोस्ट किया गया। एक प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल ‘peepoye fame’ ने नेहा और रोडीज़ के बाकी जजों को एक-एक क्लिप के ज़रिए Psuedo-Feminist बताया। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

क्या होता है Feminism और Psuedo-Feminism

Feminism यानी नारीवाद शब्द उन लोगों के लिए उपयोग किया जाता है जो लिंगभेद के खिलाफ महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हैं। यानी ऐसे लोग जो पुरुषों और महिलाओं के समान अधिकार के लिए आवाज़ उठाते हैं उन्हें Feminist कहा जाता है। इसमें दोनों के समान अधिकारों की बात जाती है।

Psuedo Feminism उन्हें कहते हैं जो एक जेंडर के अधिकार की तो बात करते हैं लेकिन दूसरे जेंडर के अधिकार को नज़रअंदाज़ करते हैं। जैसे पुरुष का महिला को थप्पड़ मारना गलत है, लेकिन वहीं अगर महिला पुरुष को थप्पड़ मारे तो वो गर्व के रूप में देखा जाता है। बस इसी तरह की सोच रखने वाले लोगों के लिए ये शब्द प्रयुक्त होता है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago