मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल लाने के लिए काफी है नेहा धूपिया का ये खुलासा, सुनकर लगेगा झटका

बाहर से तो फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया बहुत ही रंग-बिरंगी और ग्लैमर से भरी हुई नजर आती है, मगर कई बार फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने इसके बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। एक बार फिर से ऐसा ही खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने किया है। वही नेहा धूपिया जो कि लंबे अरसे से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नेहा धूपिया का बॉलीवुड में करियर कुछ विशेष नहीं रहा है। शायद यही वजह है कि जिन फिल्मों में वे नजर भी आई हैं, उनमें वे एक सह कलाकार के रूप में ही दिखी हैं।

हैरान करने वाला खुलासा

बॉलीवुड के अलावा नेहा धूपिया ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। वैसे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी नेहा धूपिया को कोई विशेष कामयाबी नहीं मिल सकी है। इसी क्रम में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को लेकर नेहा धूपिया ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके सामने आने के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी भूचाल आना तय माना जा रहा है।

लिंगभेद का आरोप

एक अंग्रेजी वेबसाइट के माध्यम से नेहा धूपिया ने बताया है कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लिंगभेद चरम पर है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष भारी हैं। उनके मुताबिक यहां महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को तवज्जो दिया जाता है। इसके लिए उन्होंने खुद का एक उदाहरण भी दिया है। उन्होंने बताया है कि शूटिंग के दौरान जब उन्हें भूख लग जाती थी तो उन्हें अभिनेताओं से पहले खाने के लिए मना किया जाता था। उन्हें कहा जाता था कि चाहे कितनी भी भूख ही क्यों ना हो, उन्हें खुद से पहले अभिनेताओं को खाने देना चाहिए। इसके बाद ही उनका खाना उचित होगा।

हीरो को तवज्जो

नेहा धूपिया ने इसके बारे में बताया है कि यह बात बहुत ही पहले की है। उस दौरान वे दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही थीं। नेहा धूपिया के मुताबिक जब वे भोजन करने के लिए जा रही होती थीं तो उन्हें कहा जाता था कि पहले हीरो को खा लेने दो, उसके बाद ही तुम खाना। धूपिया ने बताया है कि फिल्म के सेट पर उन्हें हमेशा ही यह बताया जाता था कि पहले अभिनेता खाने की प्लेट उठा ले, उसके बाद ही तुम्हें खाने की प्लेट उठाना है। उन्होंने कहा है कि उनके लिए यह बात एकदम असहज कर देने वाली थी। धूपिया के अनुसार बात तो यह बहुत ही पुरानी है और उसके बाद दोबारा ऐसा कभी उनके साथ हुआ भी नहीं, मगर फिर भी इस एक घटना की याद जब भी उन्हें आती है, वह खुद को ठगा हुआ महसूस करती हैं। उन्हें इस लिंगभेद को याद करके बहुत पीड़ा होती है।

आगाज दक्षिण से

नेहा धूपिया ने बाद में बॉलीवुड में अपनी पहचान जरूर बना ली हो, पर अपना फिल्मी करियर तो उन्होंने एक तेलुगू फिल्म निन्ने इस्तपद्दनु के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही शुरू किया था। इसके बाद भी वे कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही दिखी थीं। इन दिनों नेहा धूपिया अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा- सीजन 4’ को होस्ट कर रही हैं, जिसे लेकर वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड के सितारे नजर आ जाते हैं, जो अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे यहां करते हैं।

बेटी मेहर का मनाया पहला बर्थडे

कुछ समय पहले नेहा धूपिया सुर्खियों में अपनी बेटी मेहर के पहले बर्थडे के कारण भी रही थीं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर के एक साल पूरे हो चुके हैं। अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के अवसर पर ये दोनों बेटी मेहर को लेकर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मत्था टेका था। बाद में सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा और अंगद ने इन तस्वीरों को शेयर भी किया था। नेहा और अंगद के फैंस को उनकी बेटी मेहर के साथ उनकी ये तस्वीरें बहुत ही पसंद आई थीं। तभी तो इन फोटोज पर रिएक्शन देकर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार भी किया था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago