मनोरंजन

फिल्मों में आने से पहले परिणीती ने किया था 28 किलो वजन कम, मंदी के कारण आना पड़ा था भारत  

Parineeti Chopra Facts: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर अपनी जगह और नाम बनाने वाली परिणीती चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। परिणीती ने बॉलीवुड में कदम फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से रणवीर सिंह के साथ की थी, हालांकि इस फिल्म से परिणीती को इंडस्ट्री में वो पहचान नहीं मिल पाई थी। क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। जिसके बाद परिणीती चोपड़ा फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयीं और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों नें खासा पसंद किया था। जिसके बाद परिणीती को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई बड़ी और अच्छी फिल्मों के ऑफर मिले।

जिसके बाद आज परिणीती जिस मुकाम पर हैं उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन ऐक्ट्रेसेस में की जाती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का ये सफर परिणीती के लिए आसान रहा है। प्रियंका चोपड़ा की बहन होते हुए भी परिणीती ने इस इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर के काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में परिणीती की लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस या दर्शक जानते हों।

पढ़ाई में भी नंबर वन थीं परिणीती

pinterest

बता दें कि परिणीती सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। क्लास 12वीं में परिणीती ने पूरे इंडिया में टॉप किया था, जिसके लिए उनको राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड भी मिला था। जिसके बाद परिणीती ने बिजनेस फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री भी ली। बता दें कि क्योंकि उनकी बहन प्रियंका भी फिल्मी जगत से जुड़ी हुई थी और परिणीती को भी बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि परिणीती सिगिंग में भी इंट्रेस्ट रखती थीं। जिसके चलते पढ़ाई के साथ उनका इंट्रेस्ट इन दोनों जगहों पर भी बना।

इन्वेस्टमेंट मैनेजर की करती थीं जॉब

बता दें कि एक्टिंग के साथ परिणीती ने फिल्म मेरी प्यार बिंदु में अपना सिंगिंग डेब्यू भी किया था, इस फिल्म में उन्होंने माना की हम यार नहीं गाना गाया था। वहीं एक्टिंग में आने से पहले परिणीती भारत के बाहर एक अच्छी कंपनी में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थी। सब कुछ काफी सही चल रहा था लेकिन साल 2009 में अचानक आई आर्थिक मंदी की वजह से उनको भारत वापस लौटना पड़ा जिसके बाद परिणीती ने अपनी पसंद एक्टिंग को चुना और यशराज बैनर से हाथ मिलाते हुए फिल्मों में काम करना शुरू किया।

फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थीं परी

bollywoodshaadis.

जैसा कि सब जानते हैं कि इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए हिरोइन को हर तरह से परफेक्ट होना पड़ता था और इस परफेक्शन के लिए परिणीती ने काफी मेहनत भी की। क्योंकि फिल्मों में आने से पहले परिणीती काफी मोटी थी। फिल्मों में काम करने के लिए परिणीती ने साल 2015 में अपना 28 किलो वजन कम किया था। जिसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा। बता दें कि फिल्म इश्कजादे के लिए परिणीती को नेशनल आवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। इशकजादे फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर भी थे। इस इंडस्ट्री में परिणीती को आए लगभग 8 साल का समय हो चुका है और इन 8 सालों में परिणीती से तकरीबन 10 से 11 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से सिर्फ 3 फिल्में ही हिट रही है।

इन्हें कर रही हैं डेट

filmibeat

वहीं बात करें परिणीती की पर्सनल लाइफ की तो खबरों की मानें तो इन दिनों परिणीती चोपड़ा बॉलीवुड में बतौर असिसटेंट डायरेक्टर काम कर रहे चरित देसाई को डेट कर रही हैं। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की शादी के हर फंक्शन में चरित देसाई भी नजर आए हैं, जिसके बाद से लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि परिणीती और चरित एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि परिणीती और चरित देसाई की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में हुई थी। जहां पर पहले तो इन दोनों के बीच दोस्ती हुई जो देखते ही देखते प्यार में तब्दील हो गई।

साल 2017 में मीडिया में ऐसी खबरें आने लगीं कि परिणीती और चरित देसाई एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, ना तो परिणीती और ना ही चरित देसाई ने अपने इस रिश्ते को अभी तक मीडिया के सामने मंजूर किया है। बता दें कि चरित देसाई ने प्रियंका चोपड़ा और रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म अग्नीपथ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

बात करें परिणीती के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों परिणीती सानिया नेहवाल की बॉयोपिक की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए परिणीती काफी मेहनत कर रही हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद परिणीती की ये मेहनत दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

14 hours ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago