मनोरंजन

पहली एनिवर्सरी मनाने के लिए निक्यांका ने खर्च किये 144 करोड़ रुपये, यहां होगा सेलिब्रेशन   

बॉलीवुड में बीते साल शादियों का सीजन था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि एक तरफ फैंस जहां उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे, वहीं अब जब शादी को एक साल पूरे होने जा रहे हैं तो ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि ये सेलेब्स अपनी पहली एनिवर्सरी किस तरह से सेलिब्रेट करने वाले हैं।

14 नवंबर को ही दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अपनी एनिवर्सरी पर दोनों घरवालों के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे, इसके बाद वो अमृतसर के गोल्डन टेंपल में  दर्शन करने गए जिसके बाद 15 नवंबर को उनकी मुंबई वापसी है। जहां लोगों को पता लग गया है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी एनिवर्सरी किस तरह से सेलीब्रेट की है, इसके बाद अब सबकी निगाहें आकर थम गई हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर।

जी हां, बीते साल ही 2-3 दिसंबर के दिन बॉलीवुड की देसी गर्ल हमेशा के लिए विदेशी हो गई थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2-3 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। प्रिंयका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों ही शादियों का आयोजन बहुत ही भव्य तौर पर किया गया था। बता दें कि अब प्रियंका और निक की एनिवर्सरी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि प्रियंका और निक अपनी पहली एनिवर्सरी पर क्या करने वाले हैं।

निक ने प्लान किया सरप्राइज

Globalnews

हाल ही में एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में  निक बताया- ‘मैं प्रियंका के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने वाला हूं।’ इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि ‘मैंने ये सब कुछ बहुत ही निजी रखा है। मैं इस समय ये बिलकुल भी नहीं बताऊंगा कि एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए मैं क्या कर रहा हूं। क्योंकि मैंने प्रियंका के लिए सरप्राइज प्लान किया है। अगर मैं इस बारे में कुछ भी कहूंगा तो उसे पता चल जाएगा। अगर प्रियंका ये शो देखेगी तो उनको पता चल ही जाएगा। मैं अपने सरप्राइज को बिलकुल बर्बाद नहीं करना चाहता हूं।’

सामने आ गया सरप्राइज

Jansatta

बता दें कि निक का सरप्राइज अब प्रियंका के साथ पूरी दुनिया के सामने आ गया है। जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दे रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि अपनी एनिवर्सरी के मौके पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 144 करोड़ रूपए का एक घर खरीदा है। दोनों यहीं पर अपनी एनिवर्सरी मनाने का प्लान कर रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

मिल गया ड्रीम हाउस

Architecturaldigest

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी लंबे समय से ऐसे ही घर की तलाश में थे। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद उनका यह सपना पूरा हो गया है, लोग इसे प्रियंका और निक का ड्रीम हाउस भी बता रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के खबर के मुताबिक, प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस के नजदीक बसे शहर एनचीनो में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 144 करोड़ रुपये है जो कि 2000 स्क्वायर फुट की है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस घर में 11 बेडरूम हैं। इसी के साथ इसकी छतें काफी ऊंची हैं और घर पर एक अच्छा खासा आउटडोर स्पेस मौजूद है। खबरों की मानें तो यही से थोड़ी ही दूरी पर प्रियंका की जेठ-जेठानी यानी जो जोनस और सोफी टर्नर ने भी एक ऐसी ही जगह खरीदी है। उनकी ये जगह 1500 स्क्वायर फुट की है और इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है।

हालांकि, अभी इस बात का साफ पता नहीं लगा है कि यह तोहफा निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को एनिवर्सरी के मौके पर दिया है या फिर दोनों ने मिलकर इस प्रॉपर्टी को खरीदा है। क्योंकि अगर ये तोहफा निक की तरफ से प्रियंका के लिए है तो यह बेहद ही शानदार है लेकिन अगर यह वो तोहफा नहीं है तो निक ने इससे भी हटकर कुछ जबरदस्त प्लानिंग कर रखी है।

दिल्ली में कर रही हैं शूटिंग 

masala

प्रियंका ने अपनी एनिवर्सरी पर क्या प्लान किया है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना तो पता है कि अपनी देसी गर्ल प्रियंका ने भी अपनी एनिवर्सरी के लिए कुछ अलग और जबरदस्त ही सोच रखा होगा। फिलहाल अब तो आने वाली 2-3 दिसंबर को ही पता लगेगा की दोनों असल में क्या करने वाले हैं तब तक लोग कयास ही लगा रहे हैं।

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वो भारत आई हुई हैं। वो यहां पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसकी शूटिंग दिल्ली में चल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

14 hours ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago