मनोरंजन

प्रियंका ने उड़ाया पति और भाइयों का मजाक, बोली मैं हूँ सबसे पॉपुलर जोनास

Priyanka Chopra Roast Jonas Brothers: प्रियंका चोपड़ा केवल बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपना डंका बजाती नजर आ रही हैं। एक सक्सेसफुल करियर जर्नी को एंजॉय करते हुए प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के करियर(Husband Nick Jonas Career) पर तंज कसा है। प्र‍ियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आने के बाद से फैंस परेशान थे। लेकिन इन सारी खबरों को धता बताते हुए अब वो अपने पति निक जोनास के साथ मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने पूरी जोनास फैमिली(Jonas Famliy) का जमकर मजाक उड़ाया है।

जोनास फैमिली को किया रोस्ट(Priyanka Chopra Roast Jonas Brothers)

दरअसल नेटफ्लिक्स(Netflix) पर द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो मंगलवार को रिलीज हुआ। इसमें प्रियंका अपने पति और उनके भाईयों को रोस्ट करती नजर आयी। इस शो के वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। एक सेगमेंट में प्रियंका निक को उनके करियर पर भी रोस्ट करती दिखीं। प्रियंका ने कहा- आज मैं यहां आकर खुद को बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं। मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करूंगी। मैं भारत से हूं जहां कल्चर, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां मजबूत नहीं हो पाए।

उम्र के अंतर पर भी की बात

अपने और निक के उम्र के फासले पर प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने कहा- निक जोनास और मेरे बीच उम्र में 10 साल का अंतर है और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो उसे समझ नहीं आते हैं। कई बार तो मुझे उसे ये सब समझाना पड़ता है। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाते हैं। उसने मुझे ट‍िक टॉक चलाना सिखाया और मैंने उसे दिखाया कि एक कामयाब एक्ट‍िंग कर‍ियर कैसा होता है। प्र‍ियंका के अलावा निक के भाई जो जोनस ने भी उन्हें खूब रोस्ट किया।

यह भी पड़े

सबसे पॉपुलर जोनास

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने खुद को सबसे पॉपुलर जोनास बताया। निक को छेड़ते हुए उन्होंने कहा, “क्या आपने नोटिस किया कि सारे जोनास ब्रदर्स के मिलाकर भी मेरे से कम फॉलोअर्स हैं। इसलिए मेरे हिसाब से मैं इंस्टाग्राम पर सबसे पॉपुलर जोनास हूं। रोस्ट सेगमेंट खत्म होने के बाद निक जोनास ने भी उनकी काफी तारीफ की।

Facebook Comments
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago