Image Source - Instagram
Rajiv Kapoor Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और शोमैन राज कपूर के बेटे राजीव कपूर की मंगलवार को मौत हो गई है। उनकी उम्र केवल 58 साल की थी। राजीव कपूर की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस न्यूज़ को कंफर्म किया है। अभिनेता की एक फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने RIP लिखा है।
रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर सबसे छोटे भाई थे। बताया जा रहा है कि राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक्स हॉस्पिटल लेकर गए थे और वहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया था।
रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि जब रणबीर कपूर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणबीर कपूर ने भी अपने भाई की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि अपने सबसे छोटे भाई राजीव को मैंने खो दिया है। डॉक्टरों ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए।
राजीव कपूर को विशेष तौर पर वर्ष 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उनकी लाजवाब भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम में उनकी भूमिका के लिए भी उन्हें पहचाना जाता है। हालांकि बाद में राजीव कपूर को फिल्मों में ज्यादा कामयाबी नसीब नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़े
फ़िल्म प्रेम ग्रंथ का उन्होंने निर्देशन भी किया था। इस मूवी में ऋषि कपूर शीर्ष भूमिका में थे। फ़िल्म निर्माता के तौर पर राजीव कपूर ने आ अब लौट चलें और हिना जैसी फिल्में भी बनाई थीं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…