मनोरंजन

एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका की राह चले रणबीर कपूर, डोनेट करने जा रहे अपनी यह चीज

Ranbir Kapoor Donate Items From His Wardrobe: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की तरफ से कुछ पोस्ट किए गए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने फैंस के साथ रणबीर अपना वार्डरोब शेयर कर रहे हैं।

चैरिटी के लिए

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया भट्ट ने जो बातें बताई हैं, उनमें उन्होंने यह बताया कि चैरिटी के लिए रणबीर अपने वार्डरोब में से कई सारी चीजें डोनेट(Ranbir Kapoor Donate Items From His Wardrobe) कर रहे हैं। इस स्टोरी में आलिया ने यह लिखा है कि अपने वार्डरोब की चीजों को बेच कर जो पैसे उनको मिलेंगे, उससे वे कैंसर के शिकार बच्चों की मदद करेंगे।

आज कर रहे है शुरुआत

Image Source – Instagram@Aliaabhatt

आलिया ने बताया है कि 9 फरवरी यानी कि आज से रणबीर यह काम शुरू कर रहे हैं, जिसमें कि कडल्स फाऊंडेशन उनकी सहायता करेगा। दीपिका पादुकोण, जो कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं, इससे पहले उन्हें भी अपने वार्डरोब के कई आइटम्स को बेचते हुए देखा जा चुका है।

Image Source – Instagram@Aliaabhatt

रणबीर कपूर के फैंस भी उनके वार्डरोब सेल को लेकर बहुत ही उत्सुक नजर आ रहे हैं। जहां उनके कई फैंस इसे सिर्फ देखना चाहते हैं, तो वहीं कई की चाहत इसे खरीदने की भी है।

आलिया भी कर चुकी हैं पहल

आलिया भट्ट ने भी वर्ष 2017 में पर्यावरण को लेकर एक पहल करते हुए को-एक्सिस्ट की शुरुआत की थी। पर्यावरण के साथ जानवरों के कल्याण के मुद्दे पर उनकी यह पहल काम कर रही है, जिसका उद्देश्य प्रकृति और मानवों के बीच संतुलन को बरकरार रखना है।

यह भी पढ़े

शादी के बारे में

गौरतलब है कि आलिया के साथ अपनी शादी के बारे में रणबीर कपूर ने यह बताया था कि कोरोना महामारी यदि नहीं आती, तो यह डील हो गई होती। आलिया ने भी ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान नंबर 8 से क्या उन्हें प्यार है, इस सवाल के जवाब में हां कहा था। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago