Rannvijay Singha and Wife Prianka Blessed With Baby Boy: एमटीवी स्टार रणविजय सिंह को बेटा हुआ है। करीब 6 साल पहले उनकी शादी प्रियंका वोहरा से हुई थी। इनकी पहले से एक 4 साल की बेटी भी है, जिसका नाम कायनात है।
इस खुशखबरी को शेयर करते हुए रोडीज फेम एक्टर ने एक लिटिल रेड स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो एक जोड़े स्नीकर्स के साथ शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सतनाम वाहेगुरु।
रणविजय द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के सहकर्मियों ने बधाई संदेश लिखने शुरू कर दिए। उनके रोडीज के टीम के सदस्य निखिल चोपड़ा ने लिखा कि दोनों को बधाई। ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं काय के छोटे भाई के लिए।
गैंग लीडर नेहा धूपिया ने भी लिखा है कि सबसे अच्छी खबर। रणविजय, प्रियंका और कायनात को बधाई। वरुण सूद, गौहर खान, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला और दिशांक अरोरा आदि ने भी दोनों को बधाई दी है। रणविजय और प्रियंका कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और 2015 में केन्या में इन्होंने शादी रचा ली थी।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…