Ranveer Singh Seen Hugging MS Dhoni On Football Ground: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जितनी लोकप्रियता फिल्मों की दुनिया में हासिल है, उतने ही लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिकेट की दुनिया में हैं। दोनों को साथ में देखना उनके फैन्स के लिए किसी देखने लायक पल से कम नहीं हो सकता। रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी ही साथ में एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान बिखर जाएगी।
रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की जो फोटो सामने आई है, उसमें दोनों ही सेलेब्रिटीज ग्रीन कलर की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो दरअसल एक क्लब की है, जहां दोनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की टीम के विरुद्ध एक ही टीम में खेल रहे थे। उस तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए और गले मिलते हुए भी देखा जा रहा है।
दरअसल जब यह मैच चल रहा था, तभी रणबीर की टीम की तरफ से एक गोल हो गया, जिससे खुश होकर रणवीर सिंह ने धोनी को गले लगा लिया। सोशल मीडिया में जो इन दोनों की यह तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उस पर फैन्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
रणवीर सिंह(Ranveer Singh) हमेशा से ही सभी के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हैं और उनकी हंसते हुए तस्वीरें कई बार सामने आ जाती हैं। वहीं, धोनी कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन धोनी को भी इस तस्वीर में इतना खुश देखकर उनके फैंस को बड़ी खुशी मिल रही है
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…