मनोरंजन

ऋषि कपूर की याद में भावुक हुई रवीना टंडन, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहें। उनका निधन बीते 30 अप्रैल को मुंबई एक अस्पताल में हो गया। जी हां, ऋषि कपूर के जाने से मानो फिल्मी दुनिया खाली सी हो गई, जिसे भरने में लंबा वक्त लगेगा। इसी बीच उनसे जुड़े लोग अपने दिल की बात शेयर कर रहे हैं, तो रवीना टंडन ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो तेज़ी से वायरल हो गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि कपूर, रवीना टंडन के पिता और निर्देशक रवि टंडन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, जिसमें उनके इमोशन साफ साफ छलक रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ एक खूबसूरत सा पोस्ट भी लिखा है, जिसके बाद फैंस की आंखों में एक बार फिर से ऋषि को याद करते हुए आंसू आ गए।

ऋषि कपूर की याद में रवीना ने शेयर किया वीडियो (Raveena Tandon shares Rishi Kapoor Special Video Message)

खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ये वीडियो चिंटू अंकल के न्यूयॉर्क में इलाज करवाने से पहले का है, जिसमें वे पापा को बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी यादों को एक बार फिर से ताज़ा कर रहे हैं।

आप हमेशा याद आएंगे चिंटू अंकल- रवीना

वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने लिखा कि ‘प्यारे प्यारे चिंटू अंकल आपको हमेशा याद किया जाएगा। एक्ट्रेस ने कहा कि यह वीडियो इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने से ठीक पहले उन्होंने पापा के लिए बनाया और फिर उनके जन्मदिन पर हमारे साथ रहकर खूब मस्ती भी की थी। इतना ही नहीं, पापा के जन्मदिन पर चिंटू अंकल ने हमें सरप्राइज दिया था। इसके आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि आपको ढेर सारा प्यार, आप हमारे दिलों में रहेंगे चिंटू अंकल और हम आपसे प्यार करते हैं। बता दें कि रवीना टंडन की फैमिली और ऋषि कपूर की फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर वक्त बिताते हुए भी नजर आते थे।

ऋषि के साथ रवीना ने इन फिल्मों में किया है काम (Raveena Tandon Rishi Kapoor Movie)

ऋषि कपूर और रवीना टंडन के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। दोनों के बीच खूब बनती थी। यही वजह है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से फिल्म साजन की बाहों में, जय हिन्द और जादू को अक्सर याद किया जाता है। इस फिल्म में दोनों ने साथ मिलकर काम किया है। याद दिला दें कि ऋषि कपूर साल 2018 में कैंसर के लिए इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे, जिसके बाद वे वापस भारत आए थे, लेकिन 30 अप्रैल को पूरी दुनिया छोड़ गए। बता दें कि इन दिनों उनकी फैमिली पूरी तरह से अकेली हो गई और उन्हें इस जख्म को भरने में लंबा वक्त लगेगा, जिसकी वजह से फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago