मनोरंजन

जानिए कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा, अब मैक्सिको में लहराएंगी भारत का परचम  

Rhea Singha Biography in Hindi: भारत देश के गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में जन्मीं रिया सिंघा इस वक्त मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल बात यह है कि, 18 वर्षीय रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। जयपुर में हुए इस इवेंट में 51 फाइनलिस्टों को पीछे छोड़ते हुए भारत की बेटी ने यह खिताब अपने नाम किया। रिया सिंघा अब मैक्सिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व करती हुई दिखेंगी।

बिजनेसमैन की बेटी हैं रिया सिंघा (Rhea Singha Biography in Hindi)

बड़े मंच में अपने नाम का परचम लहराने वाली रिया सिंघा एक मशहूर गुजराती उद्यमी की बेटी हैं। इनके पिता बृजेश सिंघा ईस्टोर फैक्ट्री के निर्देशक हैं और इनकी माँ भी इस कंपनी के शीर्ष पद पर हैं। रिया का पूरा बचपन अहमदाबाद में बीता और इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी यहीं से की है। रिया वर्तमान में जीएलएस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ ही ये अपनी यूनिवर्सिटी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।  

जीत के बाद भावुक हुई रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा अपना उत्साह मीडिया के सामने साझा करते हुए बोला कि, “मैंने 2024 मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। मै इसके लिए बहुत आभारी हूं और मैंने इस स्तर तक पहुचने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। जिसका फल मुझे आज इस ताज के रूप में मिला है। मैं पूर्व विजेताओं को देखकर प्रभावित होती थी।”

फैशन में बनाई है पहचान

रिया एक अच्छी मॉडल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर भी हैं। वो अपनी डिजाइनिंग में भारतीय संस्कृत और आधुनिकता का काफी ज्यादा तालमेल रखती है। इसके साथ ही उनकी डिजाइनो में अलग-अलग संस्कृतियों का प्रभाव साफ देखने को मिलता है। इन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

मैक्सिको में बिखेरेंगी जलवा

रिया सिंघा 2024 मिस यूनिवर्स के मंच पर भारत देश का परचम लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिया सिंघा कड़ी मेहनत, आत्मसमर्पण और आत्मविश्वस के साथ इस बड़े मंच तक पहुंची है। अब सभी की निगाहें मैक्सिको में होने वाली प्रतियोगिता पर है और यहाँ पर रिया सिंघा भारत का परचम लहराने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़े:- गीता फोगाट की जीवन

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्किन केयर सीक्रेट: भाप लेने के फायदे और तरीका!

Face Steam Ke Fayde: फेस स्टीम करने से चेहरे को कई प्रकार के फायदे मिलते…

4 days ago

टैरो कार्ड्स की मदद से करें भविष्य की गणना, जानिए इस कला के बारे में

Tarot Card Reading Kaise Sikhe: भविष्य को जानने और उसको बताने के लिए हमारे ऋषि-मुनियों…

1 week ago

बेहद आसान है रेस्टोरेंट स्टाइल क्रंची समोसा स्टिक बनाना, दिल जीत लेगा इसका स्वाद

Crunchy Samosa Stick Recipe in Hindi: बारिश के दिनों में शाम के वक्त हमेशा सभी…

2 weeks ago