मनोरंजन

#SafeHands Challenge: दीपिका, अनुष्का से लेकर तेंदुलकर तक दे रहे हैंड वॉश की सीख

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से बीते 13 मार्च को सेफ हैंड चैलेंज (Safe Hands Challenge) इस उद्देश्य से लांच किया गया है कि लोग साबुन से या अल्कोहल वाले सेनेटाइजर से अपने हाथों को लगातार साफ करते रहें। इस चैलेंज के अंतर्गत लोगों को साबुन या अल्कोहल वाले सेनीटाइजर से अपने हाथों को साफ करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना है और अन्य तीन लोगों को भी इसके लिए नॉमिनेट करना है।

दीपिका का वीडियो

WHO के महानिदेशक डॉ टेडरॉस अदनोम गिब्रीयूसिस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इसके लिए नॉमिनेट किए जाने के बाद दीपिका की ओर से भी एक वीडियो तुरंत सोशल मीडिया में शेयर कर दिया गया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण को विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोते हुए देखा जा सकता है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने एक मास्क भी पहना हुआ है। उन्होंने साथ में टेडरॉस का धन्यवाद करते हुए सभी के मिलकर इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत बताई है। दीपिका ने इसके बाद विराट कोहली, रोजर फेडरर और क्रिस्टिनो रोनाल्डो को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है।

अनुष्का ने भी स्वीकारा चैलेंज

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इसका एक वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों को पढ़ने के लिए भी थोड़ा वक्त निकाल लें। उन्होंने लोगों को पानी बचाने की भी सलाह दी है।

तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे सही तरीके से हैंड वॉश करते हुए नजर आ रहे हैं। हाथों में साबुन लगाकर वे 20 मिनट के लिए छोड़ते हैं। इसके बाद हाथों को धोते वक्त अपनी उंगलियों और हथेलियों को अच्छी तरह से रगड़ कर साफ करते हैं। सचिन तेंदुलकर को एथलीट हिमा दास ने नॉमिनेट किया था।

अब तक इन्होंने लिया चैलेंज

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से डब्ल्यूएचओ की ओर से शुरू किए गए इस चैलेंज को अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एथलीट हिमा दास तक ले चुकी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago