मनोरंजन

संभावना सेठ ने खुद से उम्र में 7 साल छोटे अविनाश से क्यों की शादी? बताई वजह

Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi Marriage Story: संभावना सेठ और अविनाश फैन्स के फेवरेट कपल बन गए हैं। दोनों यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं। दोनों के व्लॉग ट्रेंड में बने हुए हैं। वीडियो में संभावना और अविनाश का प्यार और खट्टी-मीठी नोक-झोंक फैन्स को भी खूब पसंद आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अविनाश संभावना से सात साल छोटे हैं। ऐसे में अक्सर कई लोग एक्ट्रेस से सवाल करते हैं कि उन्होंने अपने से सात साल छोटे अविनाश से शादी क्यों की? अब इस सवाल का जवाब खुद संभावना ने दिया है।

इस वजह से संभावना ने की अविनाश से शादी(Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi Marriage Story)

आप सभी संभावना के बारे में जानते हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। संभावना ने बिग बॉस में भी खूब धमाल मचाया था। वही संभावना के पति अविनाश लेखक हैं। वह फिल्मों और वेब सीरीज के लिए कहानियां लिखते हैं। लेकिन जब संभावना ने अविनाश से शादी की, तब वह अपने करियर में कुछ नहीं कर रहे थे। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने दिल की सुनी और अविनाश के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। अब अविनाश द्वारा लिखित एक फिल्म नौसिखिए की घोषणा की गई है। संभावना ने अपने व्लॉग से फैंस को इस बात की जानकारी दी। वह अपने पति की सफलता को देखकर बेहद खुश हैं। संभावना ने व्लॉग में बताया कि अविनाश बहुत मेहनती है और वह अपने परिवार का भी बहुत ख्याल रखता है। पति के बारे में बात करते हुए संभावना काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

संभावना को रोता देख अविनाश उन्हें चिढ़ाते हैं और चुप कराते हैं। इसके बाद अविनाश कहते हैं, “मेरे साथ भी ऐसा हुआ है और मैं इसे दिल से स्वीकार करता हूं। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आप लोगों को शादी करने से नहीं डरना चाहिए, अगर आपको कोई अच्छा लड़का या लड़की मिल रही है और आपको उस पर भरोसा है तो शादी जरूर करें। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि एक लड़की जो पहले से ही सफल है उसकी शादी एक ऐसे लड़के से हुई जो कुछ भी नहीं है। मुझसे शादी करना संभावना के जीवन का एक बड़ा फैसला था, इसलिए मैं उसका सम्मान करता हूँ। इससे पता चलता है कि वह कितनी निस्वार्थ है, उसने मुझसे सिर्फ इसलिए शादी की क्योंकि वह मुझसे प्यार करती थी।”

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago