मनोरंजन

बिग बॉस 14 से सबसे पहले बाहर होगी ये सेलिब्रिटी! सलमान ने भी किया था अलर्ट

बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के पहले वीकेंड का वार में बॉलीवुड के दबंग खान और शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर खबर ली। सलमान खान(Salman Khan) ने इससे पहले सारे कंटेस्टेंट को अलर्ट किया था कि वे सभी अपने गेम को सुधार लें अन्यथा इसका हर्जाना उन्हें महंगा पड़ सकता है। इस मौके सलमान ने 10 फ्रेशर्स कंटेस्टेंट को कहा था कि वह अपना सामान पैक कर लें और घर से बाहर निकल जाएं।

घर से बाहर हुईं गुरपाल

शो में आगे क्या होने वाला है इसके बारे में किसी को कोई खबर नहीं है। लेकिन बिग बॉस फैन क्लब और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक शो से सबसे पहले पंजाबी सिंगर और सेलिब्रिटी सारा गुरपाल इविक्शन का शिकार बनी है और यह माना जा रहा है कि वह इस घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। बाल को बिग बॉस के घर से बाहर करने का फैसला घर में मौजूद सीनियर्स ने लिया है।

हालांकि गुरपाल के एविक्शन में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा और इसके लिए दर्शकों को अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा। लेकिन इससे पहले भी सलमान खान ने गुरपाल सारा को सचेत किया था कि वह शो में बिल्कुल भी लोगों को एंटरटेन करते नजर नहीं आ रहीं जिसका असर एविक्शन में पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक शो के सीनियर्स ने भी सारा के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए थे और वहीं एक टास्क ‘इसमें वह बात नहीं है’ में सारा का नाम लिया था।

शहनाज और हिमांशी का दिखा था जलवा

बता दें कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना शो के चर्चित चेहरों में से रहीं थीं जिन्होंने बिग बॉस के जरिए खूब नाम और शोहरत कमाई। वहीं शहनाज गिल शो के अंत तक जाने वाली कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में पंजाब की गुरपाल सारा का पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो जाना उनके फैंस के लिए करारा झटका साबित हो सकता है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago