मनोरंजन

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में चाहिए एक कमरा? बादशाह ने बताया- कितना देना होगा किराया

शाहरुख खान की भले ही अब ज्यादा फिल्में देखने को नहीं मिल रही हों, लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड में शाहरुख खान की बादशाहत बरकरार है, क्योंकि वे अब भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए, उनसे एक मुलाकात के लिए और उनसे एक बार बात करने के लिए कितने लालायित रहते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब शाहरुख खान ने ट्विटर पर ‘Ask SRK’ सेशन रखा तो इस दौरान यहां उनसे बात करने वाले फैंस की तो बाढ़ ही आ गई। शाहरुख खान ने यहां अपने फैंस के सवाल लिए और उनके जवाब भी दिए। ऐसे-ऐसे सवाल शाहरुख खान के सामने आए, जिनके बारे में सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। हालांकि शाहरूख खान ने इन सवालों का जवाब भी बखूबी दिया। कई सवालों के जवाब ऐसे दिए, जिन्हें जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि शाहरुख खान हाजिरजवाबी में कितने माहिर हैं।

news18

30 साल की मेहनत चाहिए

‘Ask SRK’ सेशन के दौरान एक सवाल जो शाहरुख खान के सामने आया, वह उनके मुंबई स्थित बंगले मन्नत के बारे में था। क्या आपने कभी सोचा है कि मन्नत जिसकी कीमत करोड़ों में है, वहां यदि आप एक रूम किराए पर लेते हैं तो आपको इसका कितना किराया देना पड़ेगा? शाहरुख खान ने इसका खुलासा कर दिया है। यह पता चल गया है कि मन्नत में एक रूम किराए पर लेने के लिए आपको अपनी जेब कितनी ढीली करनी पड़ेगी। जी हां, ‘Ask SRK’ सेशन में जब फैंस शाहरुख खान की व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछ रहे थे, इसी दौरान एक सवाल जो तूफान का देवता नाम के ट्विटर अकाउंट से सामने आया, उसने कुछ वक्त के लिए तो शाहरुख खान को भी सोच में डाल दिया। सवाल यह था कि सर एक रूम मन्नत में किराए पर चाहिए। कितने का पड़ेगा? यह सवाल बड़ा ही अजीबोगरीब था, लेकिन शाहरुख खान ने इसका भी जवाब बहुत ही कमाल तरीके से दिया। उन्होंने लिखा कि 30 साल की मेहनत में पड़ेगा।

सपनों की ताबीर

इस तरह से बॉलीवुड के बादशाह ने इस सवाल का जवाब एक ही लाइन में जरूर दे दिया, लेकिन एक लाइन में ही वे इसके बारे में सब कुछ कह गए। मुंबई में जो शाहरुख खान का बंगला मन्नत बना है, वास्तव में वह उनके कई वर्षों के संघर्ष और उनकी मेहनत का ही नतीजा है। मुंबई आने के बाद अपनी मेहनत के दम पर ही शाहरुख खान ने आज बॉलीवुड में अपनी वह पहचान बनाई है, जिसकी वजह से आज वे अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। मायानगरी मुंबई में शाहरुख खान का जो यह बंगला मन्नत बना हुआ है, फिल्म के शौकीन लोग जो मुंबई आते हैं, उनके लिए यह किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। यही वजह है कि देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग मन्नत को देखने के लिए यहां पहुंच जाते हैं। खुद शाहरुख खान कई बार यह बता चुके हैं कि मन्नत उनके लिए केवल एक घर नहीं है, बल्कि उनके सपनों की ताबीर भी है।

अगली मूवी कब?

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसे लेकर अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। कयासबाजी तो बहुत चल रही है, लेकिन किसी पर भी शाहरुख खान ने मुहर नहीं लगाई है। कई निर्देशकों के साथ शाहरुख खान की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबर सामने आई कि यशराज बैनर के तले सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक फिल्म से शाहरुख वापसी करने वाले हैं। एक और खबर में बताया गया कि शाहरुख खान की वापसी राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म से होने वाली है। यहां तक कि दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली के फिल्म से भी उनकी वापसी के कयास लगाए गए। हालांकि ‘Ask SRK’ सेशन में शाहरुख खान की ओर से अपनी वापसी को लेकर कोई संकेत अपने फैंस को नहीं दिया गया। आखिरी बार किंग खान फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। यह फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी। फैंस को अब शाहरुख खान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago