pragativadi
शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं पूनम सिन्हा अब अखिलेश यादव के कंधे से कंधा मिला कर चलती नजर आएंगी। जहाँ एक तरफ शत्रुघ्न सिन्हा ने इस साल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हाथ मिलाया, वहीं अब उनकी धर्मपत्नी ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। अब वे लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ इलेक्शन लड़ेंगी। इस ऐलान के बाद से ही वे काफी सुर्खियाँ बटोर रही हैं। पूनम सिन्हा का नाम उन सितारों की फेहरिस्त में आता है जिन्होंने रुपहले पर्दे को अलविदा कह कर राजनीती का दामन थाम लिया था। पूनम सिन्हा का करियर मॉडलिंग से शुरू हुआ और उन्होंने 1968 में मिस यंग इंडिया का ख़िताब जीता। इसके बाद वे एक्टिंग की दुनिया में आ गईं।
पूनम सिन्हा ने जिगरी दोस्त, आदमी और इंसान, आग और दाग, सबक, शैतान, दिल दिवाना और ड्रीम गर्ल जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मे दीं और कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। इसी दौरान उन्हें एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से प्यार हो गया और उन दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न के तीन बच्चे हुए जिनका नाम लव सिन्हा, कुश सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा है। सोनाक्षी और लव सिन्हा भी अपने माता-पिता की तरह एक्टर बने। जबकि उनके भाई कुश सिन्हा एक फिल्म मेकर हैं।
शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की जिंदगी में बहुत से उतार चढाव आए। लेकिन एक मोड़ ऐसा आया जब रीना रॉय के प्यार में शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह डूब गए थे। इस बारे में हाल ही में पूनम सिन्हा ने खुल कर बात की। आइये जानते हैं की उन्होंने अपने पति के कौनसे राज से पर्दा हटाया।
जब शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी की थी उस समय उनका नाम रीना रॉय के साथ भी जोड़ा जा रहा था। यह सब देखकर पूनम को काफी बुरा लगता था। रीना से अपने अफेयर के बारे में ना सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा बल्कि पूनम सिन्हा भी बेबाकी से बात करते हैं। पूनम ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान पति के अफेयर के बारे में खुल कर बात की। उन्होंने कहा – शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय के प्यार में पूरी तरह पागल हो गए थे, पर समय रहते उन्होंने रीना से दूरी बना ली और अपनी शादी को अहमियत दी।
पूनम सिन्हा ने बताया कि उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर के बारे में सब कुछ पता था और जब वह अख़बारों में इन सब के बारे में पढ़ती थी तो उन्हें बेहद तकलीफ होती थी। पूनम सिन्हा ने कहा – “मैंने शत्रुघ्न और रीना के रास्ते से हटने का मन बना लिया था क्योंकि मैं जानती थी की शत्रुघ्न एक ईएसआई लड़की से कभी शादी नहीं करेंगे जिस पर वे भरोसा नहीं करते।” पूनम सिन्हा अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा पर पूरा विश्वास करती थीं लेकिन उन्होंने कभी भी अपने पति पर रीना को छोड़ने का दबाव नहीं डाला।
शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद यह खुलासा किया कि वे रीना रॉय के प्यार में घर-परिवार सब भुला बैठे थे। शत्रुघ्न और पूनम के घरवालों के काफी समझाने के बाद उन्होंने प्रेमिका और पत्नी में से अपनी पत्नी पूनम को चुना। हालांकि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने यह कहा था की वे बहुत भाग्यशाली हैं की रीना ने उन्हें अपनी जिंदगी के 7 साल दिए। उन्होंने यह भी बताया की पूनम सिन्हा से शादी के बाद रीना रॉय के लिए उनकी फीलिंग्स और भी मजबूत हो गईं। लेकिन आखिरकार उन्होंने पूनम से अपनी शादी को तरजीह दी और रीना से दुरी बना ली।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…