मनोरंजन

शहनाज गिल कर रहीं फिल्मों में डेब्यू, दिलजीत दोसांझ के प्रोडक्शन की पहली फिल्म

Shehnaaz Gill Debut Film Honsla Rakh: दिलजीत दोसांझ अब एक फिल्म प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। उन्होंने स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस के नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है। अपने प्रोडक्शन के तहत उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म ‘हौंसला रख'(Honsla Rakh) की शूटिंग भी कनाडा के वैंकूवर में शुरू कर दी है।

हौंसला रख(Honsla Rakh) में ये सभी आएंगे नजर

हौसला रख एक पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांज(Diljit Dosanjh) और सोनम बाजवा(Sonam Bajwa) नजर आने वाले हैं। यही नहीं, इस फिल्म के जरिए बिग बॉस 13(Bigg Boss 13) में धूम मचाने वालीं और पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल(Shehnaaz Gill Debut Film Honsla Rakh) भी अपना फ़िल्म डेब्यू करने जा रही हैं। मशहूर पंजाबी सितारे गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंदा ग्रेवाल भी इस फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म दुनिया भर में दशहरा के मौके पर रिलीज की जाएगी।

कनाडा के लिए रवाना हुईं शहनाज गिल

इस बीच मुंबई एयरपोर्ट पर शहनाज गिल की एक तस्वीर भी सामने आई है। वे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा रवाना हो रही थीं। हाल ही में शहनाज गिल रैपर बादशाह के साथ अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए कश्मीर भी पहुंची हुई थीं।

शूट किया म्यूजिक वीडियो

इससे पहले शहनाज गिल ने गोवा में सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) के साथ एक और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी की थी। दोनों एक-दूसरे के बहुत ही करीबी दोस्त हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस में हिस्सा लेते वक्त शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया, जबकि सिद्धार्थ ने हमेशा यही कहा है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़े

फैन्स लगा रहे कयास

शो के खत्म होने के बाद इन दोनों को साथ में कई बार मस्ती करते हुए और वक्त बिताते हुए देखा गया है। ऐसे में फैन्स ने ये कयास भी लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, न तो अब तक शहनाज और न ही सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है। शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago