मनोरंजन

अपने फोन के वॉलपेपर पर शहनाज ने लगाई ऐसी फोटो कि वायरल हो गया वीडियो

Shehnaaz Gill Phone Wallpaper Photo: वर्तमान में जिन सेलिब्रिटीज की जोड़ियां खूब चर्चा बटोर रही हैं और जिन्हें फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं, शहजान गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी निश्चित रूप से उनमें से एक है। यह जोड़ी बड़ी मशहूर हो चुकी है। जब से बिग बॉस 13 खत्म हुआ, उसके बाद से ही इन दोनों को अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हुए देखा गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं शहनाज गिल

बीते कुछ समय में कई म्यूजिक वीडियो में भी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को साथ में देखा गया है। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हुआ दरअसल ये है कि शहनाज गिल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। खास बात यह है कि शहनाज गिल के फोन के वॉलपेपर(Shehnaaz Gill Phone Wallpaper Photo With Sidharth Shukla) पर इस दौरान उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो लगी हुई देखने को मिली है।

वायरल हुआ यह वीडियो

सोशल मीडिया में शहनाज गिल का यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। दोनों के फैन्स ने भी इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। फिर भी अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने अब तक कभी कुछ भी नहीं कहा है। इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल का यह वीडियो शेयर किया गया है।

फैन्स दे रहे प्रतिक्रिया

‘सिडनाज’(Sidnaaz) के फैन्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे भी लोग कम नहीं हैं, जो इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। शहनाज के बारे में अब तो यह खबर भी आ चुकी है कि फिल्मों में भी वे अब अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने जा रही हैं और बीते गुरुवार को इसी के लिए उन्होंने कनाडा के लिए उड़ान भी भरी है।

यह भी पढ़े

#Sidnaaz हैशटैग आज भी बहुत ही लोकप्रिय है और सोशल मीडिया में हमेशा ही यह ट्रेंड भी करता रहता है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago