Shehnaaz Gill Visits Orphanage In Amritsar: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही शहनाज गिल ने कैमरे से दूरी बना ली थी। पब्लिकली वो कहीं पर भी नजर नहीं आ रही थी। ऐसे में इतने दिन बाद वो न केवल पब्लिकली नजर आईं बल्कि उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कान भी उनके फैन्स को देखने को मिली।
शहनाज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें एक अनाथालय में बच्चों के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। दरअसल, शहनाज इन दिनों अमृतसर में हैं। हाल ही में वह यहीं के एक अनाथालय में पहुंची थीं। उन्होंने यहां बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया और ढ़ेर सारी बातें कीं। इन तस्वीरों में शहनाज उन सबका मुस्कुराकर अभिवादन करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वो ओल्ड एज होम के एक मेम्बर को गले लगाती भी दिखीं।
इतने दिनों बाद शहनाज के चेहरे पर खुशी देखकर फैन्स भी खुश हो गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफें करते हुए उन्हें एक स्ट्रॉन्ग लड़की कहा है। इससे पहले शहनाज को उनकी हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ के प्रमोशन पर देखा गया था, जहां वह रोती हुई दिखी थीं।
यह भी पड़े
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…