मनोरंजन

इस कलाकार को लोग मानते थे भगवान श्री कृष्ण का अवतार, आज इन हालातों में बीत रहा है जीवन

भारत में धार्मिक सीरियलों को लेकर लोगों के मन में एक अलग ही विश्वास और आस्था थी। टीवी सीरियल पर दिखाए जाने वाले धारावाहिकों में जो लोग भगवान के किरदारों को निभाते थे लोग मन में उन्हें ही भगवान मान लेते थे और उनकी पूजा करते थे। यहां तक कि कई लोग इन धारावाहिकों के शुरू होने से पहले टीवी के सामने अगरबत्ती जला कर बैठते थे। आज हम इन धार्मिक सीरियलों में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन के बारे में बताएंगे।

भगवान की तरह पूजे जाते थे सर्वदमन

Dainik Bhaskar

सर्वदमन डी बनर्जी ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में कृष्ण का किरदार निभाया था। सर्वदमन ने इस किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया था कि लोग उन्हें असल में ङगवान श्रीकृष्ण मानने लगे थे और वो जहां भी निकलते थे लोद उनके पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेते थे। सर्वदमन को अपने इस किरदार की वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी।

आज के समय की बात करें तो इन दिनों टीवी पर पूरे समय ही सीरियल और रिएलिटी शोज आते रहते हैं। लेकिन बीते समय पर नजर डालें तब फिल्में और सीरियलों के आने का एक निर्धारित दिन और समय निश्चित होता था। रविवार की सुबह होते ही लोग नहां धोकर और अपने काम खत्म करके टीवी के सामने बैठ जाते थे और रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा शुरू हो जाता था।

कलयुग में भगवान का अवतार

bhaskar

सीरियल श्रीकृष्णा में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी बनर्जी के इस किरदार को लोगों ने अपने मन में बसा लिया था और उनको कलयुग में भगवान श्रीकृष्णा के अवतार की तरह मानते थे। बता दें कि इस शो से वो इतने ज्यादा लोकप्रिय हुए थे कि कई धार्मिक सीरियलों जैसे ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ में सर्वदमन डी बनर्जी ने ही श्रीकृष्णा का किरदार निभाया था।

फिल्मों में भी किया काम

amarujala

टीवी से लोकप्रिय होने वाले सर्वदमन ने फिल्मों में भी काम किया है। शायद ही आपने ध्यान दिया हो लेकिन वो आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एमएस धोनी में नजर आए थे। इस फिल्म में सर्वदमन ने धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य का किरदार निभाया था। एक समय पर इतने लोकप्रिय होने वाले ये कलाकार इन दिनों क्या कर रहे हैं, इसके बारे में शायद ही कोई जानता हो, तो आज हम आपको बताते हैं कि सर्वदमन डी बनर्जी इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

चला रहे हैं मेडीटेशन सेंटर

amaruajla

दरअसल, इन दिनों सर्वदमन डी बनर्जी ऋषिकेश में रह रहे हैं और वहां पर खुद का मेडीटेशन सेंटर चला रहे हैं। इसके साथ ही वो एक एनजीओ भी चलाते हैं, जिसमें तकरीबन 200 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन सभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का ध्यान खुद सर्वदमन ही रखते हैं। एक समय पर लोगों के दिलों में राज करने वाले सर्वदमन डी बनर्जी अब पूरी तरह ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी अलग एक दुनिया बसा कर रह रहे हैं।

इस वजह से छोड़ा टीवी जगत

timesofindia

बता दें कि भले ही सर्वदमन डी बनर्जी ग्लैमर और टीवी जगत से दूर हो गए हों लेकिन वो सोशल मीडिया यानि कि फेसबुक पर अपने कामों के बारे में बताते रहते हैं। बीते कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि आखिर किस वजह से उन्होंने टीवी और फिल्मों की दुनिया से नाता खत्म कर दिया। सर्वदमन ने कहा था, ‘मैंने ‘कृष्णा’ करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा और उसके बाद जीवन से कनेक्ट होने के लिए कुछ करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं सालों से वही कर रहा हूं।‘

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago