Sidharth Shukla gets trolled for his post on Afghanistan crisis: सिद्धार्थ शुक्ला, जो कि बिग बॉस 13 के विजेता बनने के बाद हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं, उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया में अपना एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से इस बार वे ट्रोल हो गए हैं। उनका यह पोस्ट अफगानिस्तान के ताजा हालात पर है।
दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने फोटोशूट का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वे दुखी दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने यह लिखा है कि वर्तमान में अफगानिस्तान के हालात को देखकर मैं हताश हूं। इंसानियत क्या अभी भी जिंदा है?
वैसे तो जो लोग सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत पसंद करते हैं और उनके बड़े फैन हैं, वे उन्हें इस पोस्ट पर सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों की भी तादाद कम नहीं है, जो कि इस पोस्ट के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिख दिया है कि लो यहां भी नौटंकी शुरू। इसी तरीके से और भी बहुत से यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स लिखकर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल कर रहे हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…