मनोरंजन

अभिनेता सोनू सूद ने गिनाए गरीबों के प्रकार, ट्वीट हुआ वायरल

Sonu Sood Define Types Of Poor People: अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) हर दिन अपने ट्वीट्स के जरिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। आज सोनू सूद ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होने गरीबों के प्रकार के बारे में बात की।

कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन(Lockdown) में सोनू सूद जरूरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे हैं। लोग उन्हें इस कदर चाहने लगे हैं कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोग अपनी समस्याएं लेकर सोनू के ही पास आते हैं। सोशल मीडिया(Social Media) एप ट्विटर पर ढेरों लोग रोज अपनी समस्याएं सोनू को ट्वीट करते हैं और मदद की गुहार लगाते हैं। सोनू भी जितना हो सके उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। इन्हीं सब से प्रेरणा लेकर आज 16 मार्च को सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होने गरीबों के प्रकारों(Sonu Sood Define Types Of Poor People) के बारे में जानकारी दी है। 

देखें सोनू सूद की ट्वीट –

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दुनिया में दो तरह के गरीब हैं, एक जो हालातों से हैं। और दूसरे जो इन गरीबों की मदद नहीं कर पाए। यह दूसरे वाले पहले वालों से बड़े गरीब हैं”। सोनू का यह ट्वीट इन्टरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और इसे लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद इन दिनों लोगों की पढ़ाई, इलाज, नौकरी समेत हर चीज में मदद कर रहे हैं। उनकी इस मदद से अभिभूत हो कर कहीं गांव में लोग उनकी मूर्ति बना रहें हैं तो कहीं उनकी पूजा कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने विदेशों में फंसे ढेरों भारतीय छात्रों को प्लेन के जरिए भारत वापस बुला लिया था।

यह भी पढ़े

बात करें वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उन्होंने ‘किसान’ नामक एक फिल्म साइन की है। इसके अलावा वे बहुत जल्द फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में भी नजर आएंगे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago