मनोरंजन

कोरोना काल में नौकरी गंवाने वालों को ई-रिक्शा का तोहफा देंगे अभिनेता सोनू सूद

हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने ‘खुद कामाओ, घर चालाओ’ योजना शुरू करने का एलान किया है, जिसका मकसद लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है ।

कोरोना संकर्मण के कारण लगे लॉकडाउन में गरीबों के मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को एक बार फिर बेहद नेकी का काम किया है। जी हाँ! सोमवार को सोनू ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल पर ‘खुद कमाओ, घर चलाओ’ नामक एक योजना की घोषणा की, जिसके तहत वे कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी रोजी-रोटी खो चुके लोगों को आजीविका कमाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराएंगे।

सोनू सूद का ट्वीट –

47 वर्षीय सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज एक छोटा सा कदम, कल एक बड़ी छलांग के लिए। छोटे व्यवसायों को किकस्टार्ट करने के लिए मुफ्त ई-रिक्शा प्रदान की जाएंगी। यह लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाने का एक छोटा सा प्रयास होगा”। इसके साथ उन्होने एक पोस्टर भी शेयर किया जिसपर लिखा था, “खुद कामाओ घर चालाओ, चलिए आपको एक ई-रिक्शा गिफ्ट करें”

गौरतलब है कि इससे पहले सोनू सूद ‘प्रवासी रोजगर’ नामक एक ऐप भी लॉन्च कर चुके हैं, जिसका उद्देश्य ऐसे लोगों को काम दिलाना है, जो महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो चुके हैं। इसके अलावा इस एप के जरिए, इन लोगों के कौशल को बेहतर बनाने के लिए विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

बता दें कि दबंग’, ‘जोधा अकबर’, आर. राजकुमार और सिम्बा जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके सूद ने कोरोना संक्रमण में लगे लॉकडाउन की शुरुआत से ही प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी संभाल ली थी, जिसके कारण वे एक लंबे समय तक राष्ट्रीय सुर्खियों का हिस्सा बने रहे थे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago