मनोरंजन

तो क्या राजनीति में आएंगे सोनू सूद, अभिनेता ने फैन के सवाल का दिया ये जवाब

Sonu Sood’s Fan Ask Him To Join Politics: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देश-दुनिया के बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में भले ही सोनू सूद खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं होने दिया है। अब भी उन्हें दूसरों की मदद करने की अपील करते हुए देखा जा रहा है।

राजनीति में आने को लेकर(Sonu Sood’s Fan Ask Him To Join Politics)

सोनू सूद(Sonu Sood) अक्सर अपने फैंस के साथ मुखातिब होते रहते हैं। अपने फैंस के साथ इसी तरह के एक सवाल-जवाब के सेशन के दौरान जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़ने के बाद आप भी उनकी तारीफ करने लगेंगे।

सोनू सूद ने दिया यह जवाब

सोनू सूद से राजनीति में आने से संबंधित सवाल पुष्पिता(Pushpita) नाम की एक यूजर ने पूछा। पुष्पिता ने सोनू सूद(Sonu Sood) को टैग किया और यह सवाल किया कि सर जी प्लेटफार्म तो आपने बना लिया है। आप भी राजनीति में आ ही जाएं सर जी। सोनू सूद ने इसके जवाब में यह लिखा कि प्लेटफार्म पर राजनीति की जाती है, जबकि काम जमीन पर होता है।

यह भी पढ़े

सोनू सूद करते रहे हैं इनकार

यह पहला मौका नहीं है, जब सोनू सूद से राजनीति में आने को लेकर सवाल किए गए हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनके फैंस सोनू सूद से इसके बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि, सोनू सूद कई बार पहले भी यह साफ कर चुके हैं कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। बस लोगों की मदद करते रहना ही उनका उद्देश्य है। सोनू सूद ने बीते 17 अप्रैल को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago