मनोरंजन

केवल इन्हीं थियेटरों में रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, इस दिन होगी रिलीज

Sooryavanshi Release On April 2 In Single Screen: अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी का उनके प्रशंसक पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। जब देश में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ती जा रही थी, तब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी गई थी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, मगर कोविड-19 की वजह से इसकी रिलीज तब रोक दी गई थी।

हर एक्शन करते दिखेंगे अक्षय कुमार

Image Source – Esakal

फैन्स अब यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह फिल्म रिलीज कब होगी। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म के 2 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है। वहीं, अब पता चला है कि देशभर में केवल सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और नॉन नेशनल मल्टीप्लेक्सेस में ही इस मूवी(Sooryavanshi Release In Single Screen) को जगह मिलने वाली है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। अक्षय कुमार को इस फिल्म में हेलीकॉप्टर पर लटकने से लेकर स्पोर्ट्स बाइक चलाने जैसे सभी खतरनाक एक्शन सीन करते हुए देखा जाएगा।

बड़ा दांव खेलने की तैयारी में

Image Source – Dailyhunt

कॉप यूनिवर्स की सूर्यवंशी चौथी फिल्म होगी। यह रोहित शेट्टी की कंपनी है। सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा जैसी फिल्में इससे पहले इसके अंतर्गत बन चुकी हैं। इसके बारे में बताया जा रहा है कि सूर्यवंशी के निर्माता सिनेमाघरों के शुरू होने के बाद एक बड़ा दांव खेलने की प्रतीक्षा में हैं। उन्होंने अब यह फैसला कर लिया है कि फिल्म केवल सिंगल स्क्रीन थिएटरों और नॉन नेशनल मल्टीप्लेक्सों में ही रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़े

बाकी कहानियों से जुड़ेंगे तार

बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी रोहित शेट्टी बाकी कहानियों से जोड़ने वाले हैं, मगर इसमें मुख्य रूप से सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार की कहानी देखने के लिए मिलेगी। अक्षय कुमार फिल्म में एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो देश में धमाकों की साजिश नाकाम करने की कोशिश कर रहे होंगे। फिल्म के ट्रेलर से यह साफ हो चुका है कि लाइट मोड वाली सिंबा की तुलना में सूर्यवंशी में सीरियस एक्शन दर्शकों को देखने के लिए वाला है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago