मनोरंजन

पहले बॉलीवुड के इस प्रोड्यूसर को बांधी राखी बाद में रचा ली शादी, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने बहुत सी लव स्टोरीज के बारे में सुना होगा। कुछ लव स्टोरी शुरू हुई लेकिन अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई तो वहीं कुछ लव स्टोरी ऐसी भी थी जो ना सिर्फ चर्चा में रही बल्कि एक-दूसरे का साथ देने के लिए उन लोगों ने हर वो हद पार कर दी जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड जगत की एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने पहले तो दुनिया के सामने एक दूसरे को भाई बहन बनाया लेकिन बाद में शादी के बंधन में बंध गए।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मिस हवा हवाई कही जाने वाली श्रीदेवी की, जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक = सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी जितना अपनी फिल्मों को लेकर के चर्चाओं में रहती थी उतना ही वो अपने अफेयर को लेकर के भी रहीं। उनके और बोनी कपूर का अफेयर उन दिनों चर्चाओं में था।

शादीशुदा थे बोनी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर अपने अफेयर को लेकर के और भी ज्यादा सुर्खियों में इस वजह से थे क्योंकि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने किसी की परवाह नहीं की।

बोनी कपूर की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। बोनी और मोना के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला थे लेकिन इसके बावजूद भी वो श्रीदेवी के प्यार में पूरी तरह पागल थे। मोना को तलाक देकर उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

प्रेग्नेंट हो गई थी श्रीदेवी

कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जिसके चलते बोनी कपूर ने जल्दबाजी में साल 1996 में उनसे शादी रचा ली। बोनी और श्रीदेवी की शादी एक मंदिर में हुई थी। लेकिन इन सबके दौरान उन दोनों की जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा घटा जिसके बारे में किसी को शायद ही पता हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि अपने प्यार को पाने के लिए श्रीदेवी और बोनी कपूर ने कौन-कौन से पहाड़ लांघे थे।

पहली नजर में हुआ था प्यार

बता दें कि श्रीदेवी को पहली बार देखते ही बोनी कपूर को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि, श्रीदेवी उनको बिल्कुल भी भाव नहीं देती थी। यहां तक कि उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया था। श्रीदेवी ने उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन बोनी कपूर ने हार नहीं मानी। उन्होंने श्रीदेवी के करीब रहने का रास्ता निकाल ही लिया।

दरअसल, बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ बना रहे थे। उस फिल्म में बोनी कपूर ने अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी को लेने का फैसला किया, लेकिन वो श्रीदेवी के पास कैसे पहुंचे इसके लिए उनको कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। जिसके चलते बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।

रोल के लिए दिए ज्यादा पैसे

बोनी कपूर तो श्रीदेवी के लिए पागल ही थे। श्रीदेवी की मां ने रोल के लिए ज्यादा पैसे मांगे और उसके लिए भी वो खुशी-खुशी राजी हो गए और इन सबके पीछे सिर्फ एक वजह थी और वह थी श्रीदेवी के करीब जाना और उन्हें इंप्रेस करना। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी।

मुश्किल दौर में की श्रीदेवी की मदद

हालांकि, बोनी कपूर का श्रीदेवी को इंप्रेस करने का हर दाव बेकार ही जा रहा था। लेकिन तभी श्रीदेवी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। इस मुश्किल भरे दौर में बोनी कपूर हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उनके इलाज से लेकर के उन पर जितना भी कर्ज था वो सब बोनी कपूर ने ही चुकाया। इस बुरे समय में उनके सपोर्ट ने श्रीदेवी को उनके करीब ला दिया था।

मिथुन से था श्रीदेवी का अफेयर

एक तरफ बोनी कपूर शादीशुदा थे वहीं श्रीदेवी का अफेयर मिथुन के साथ चल रहा था। मिथुन को शक हो रहा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। उनको यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी तक बांध दी थी। लेकिन मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इन सबके बीच अचानक ही एक दिन खबर आई कि श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली है। दोनों की शादी मंदिर में हुई।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। हालांकि, श्रीदेवी इस दुनिया में अब नहीं हैं। लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी ने फिल्मों में काफी अच्छी प्रसिद्धि हासिल कर ली है। वहीं बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी फिल्मों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इंतजार है तो खुशी कपूर का कि वो कब फिल्मों में एंट्री करने वाली है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago