Image Source - Twitter@Sharon_drdz
Stand By Me Doraemon 2: जो कार्टून शोज भारत में सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं, उनमें डोरेमॉन भी शामिल है। यह एक रोबोटिक मेल कैट का फिक्शन किरदार है, जिसकी कल्पना फूजिको फूजियो ने की थी। डोरेमॉन को तो बच्चे बहुत पसंद करते ही हैं, लेकिन जिस लड़के के घर में डोरेमॉन रहता है, उसे भी बच्चे बहुत प्यार देते हैं। इस नटखट बच्चे का नाम नोबिता है।
नोबिता की दोस्त शिजूका को डोरेमॉन बहुत चाहता है। यही कारण है कि शिजूका को इंप्रेस करने के लिए वह हमेशा कोशिश करता रहता है। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो जाता है। इसके बावजूद डोरेमॉन, शिजूका और नोबिता के बीच अच्छी दोस्ती है।
वैसे, कहानी अब आगे बढ़ने जा रही है और डोरेमॉन की अगली फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस बार नोबिता और शिजूका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म का यह सीक्वल होगा, जिसका नाम ‘Stand by Me Doraemon 2’ रखा गया है।
सीक्वल में नोबिता की अपनी बचपन की दोस्त शिजूका से शादी देखने के लिए मिलेगी। जापान में बीते नवंबर में इस फिल्म को रिलीज किया जा चुका है और अब इंडोनेशिया में यह आगामी फरवरी में रिलीज हो रही है।
सीबीआई पिक्चर्स ने ट्वीट करके जैसे ही इसकी जानकारी दी, सोशल मीडिया में नोबिता और शिजूका की शादी ट्रेंड होने लगी। करोड़ों फैंस ने सोशल मीडिया में ट्वीट के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े
एक यूजर ने जहां फिल्म के रिलीज होने पर अपनी आंखों में आंसू आने की बात कही, तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि नोबिता की शादी तो उससे पहले हो गई।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…