Femina Miss India प्रतियोगिता का फाइनल हो चुका है और इस बार ये ताज सजा है राजस्थान की रहने वाली सुमन राव(Suman Rao) के सिर पर। मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और 2019 मिस इंडिया को सम्मान से नवाज़ा। राजस्थान की रहने वाली सुमन राव फेमिना मिस इंडिया 2019 बनीं तो वही छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा बिहार की श्रेया शंकर मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 के खिताब से नवाज़ी गईं। वही Femina Miss India 2019 की पहली रनर अप उत्तर प्रदेश की शिनता चौहान रहीं जबकि दूसरी रनर-अप तेलंगाना की संजना विज बनी।
कौन हैं सुमन राव?
आपको बता दें कि सुमन राव राजस्थान की रहने वाली हैं जिनकी उम्र 20 साल है और वो पेशे से मॉडल हैं। इनका जन्म तो राजस्थान में हुआ था लेकिन ये पली पढ़ी मुंबई में। मिस इंडिया से पहले मिस राजस्थान का खिताब भी सुमन अपने नाम कर चुकी हैं। मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान सुमन को रैंपवॉक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सुमन राव को डांसिंग और स्पोर्ट्स में खासी दिलचस्पी है। मुंबई से अपनी पढ़ाई के बाद अब सुमन राव दिल्ली से C.A और B.Com की पढ़ाई कर रही हैं।
मिस नवी मुंबई बनने से चुक गई थीं सुमन
बीते साल 2018 में ही सुमन राव ने मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन वो ये खिताब अपने नाम करने में महज़ 1 कदम पीछे रह गई थीं। वो इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रही थीं।
सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं सुमन
मिस इंडिया 2019 सुमन राव सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं वो चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन नामक संस्था से जुड़ी हैं और इस संस्था के लिए अब तक उन्होने 80 हजार रुपए की राशि जोड़ी है। इसके अलावा वो मुंबई में अफरोज शाह की अगुवाई में समुद्री बीच की सफाई भी कर चुकी हैं।
इन हस्तियों ने की कार्यक्रम में शिरकत
फेमिना मिस इंडिया के कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने शिरकत की। इसके अलावा कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे फिल्मी सितारों ने प्रतियोगिता में डांस परफार्मेस दी। वही इस पूरे कार्यक्रम को होस्ट किया डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने।
सुमन राव मिस वर्ल्ड 2019 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सुमन राव चूंकि अब मिस इंडिया 2019 का ताज पहन चुकीं हैं लिहाज़ा वो हीं अब मिस वर्ल्ड 2019 की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये प्रतियोगिता थाईलैंड में होगी।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…