मनोरंजन

सुष्मिता की तस्वीर पर धर्मेंद्र का कुछ ऐसा था रिएक्शन, तारीफ के साथ दिया आशीर्वाद

Sushmita Sen Tweet Praised By Dharmendra Deol: सुष्मिता सेन हमेशा अपनी पर्सनेलिटी, फिटनेस और जिंदगी जीने के अलग अंदाज से अपने फैन्स को इंस्पायर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में उनके फॉलोअर भी हैं। हाल ही में सुष्मिता ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसकी खुद लेजंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने जमकर तारीफ की है।

ट्रेवल करते हुए शेयर की थी तस्वीर

सुष्मिता सेन ने ट्विटर पर एक सेल्फी अपलोड की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, ‘नाचती हुई लाइट्स, बैगनी रंग और रिफ्लेक्टिंग माउंटेन, खूबसूरत यात्रा को सेल्फी में कैद करते हुए.’ इस सेल्फी में सुष्मिता ब्लू कलर की जैकेट और सिर पर पिंक कलर का स्टोल डाले हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। लेकिन इन सबसे बढ़कर जो कॉन्फिडेंस उनके चेहरे पर नजर आ रहा है वो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

धर्मेंद्र ने दिया प्यार भरा रिएक्शन

सुष्मिता की इस पोस्ट पर धर्मेंद्र ने बेहद प्यार भरा रिएक्शन दिया है। धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक नेक रूह, और हिम्मतवर खातून, तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार. इतनी स्नेही और प्यार भरी बातें पढ़ कर मुझे बहुत अच्छा लगता है, जीते रहो’। सुष्मिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस के भी बेहद प्यारे रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।एक फैन ने लिखा बेहद खूबसूरत बंगाली बाला, काश मैं कभी आपसे मिल पाऊं. दूसरे ने लिखा, आपकी छवि सभी अभिनेत्रियों से बिल्कुल अलग हैं. आपको देखकर पॉजिटिव थिंकिंग नजर आती है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago