मनोरंजन

रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की द बिग बुल, ये है मूवी देखने की सबसे बड़ी वजह

The Big Bull Movie Review: अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द बिग बुल रिलीज हो गई है। इसमें हेमंत मेहता की कहानी देखने के लिए मिली है, जो कि एक छोटा स्टॉक ब्रोकर हुआ करता था। फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरीके से देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर उसने बहुत बड़ा घोटाला किया। हालांकि, इसका अंत बहुत ही भयानक हुआ।

कहानी को शानदार तरीके से किया पेश(The Big Bull Movie Review)

यह उस दौर की कहानी है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था लिबरलाइजेशन(Indian Economy of Liberalization) की ओर बढ़ रही थी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। ऐसे में इस फिल्म की कहानी के बारे में अधिकतर लोगों को पहले से ही मालूम था। इसे देखते हुए फिल्म के निर्देशक और को-राइटर कुकी गुलाटी के लिए इस कहानी को दर्शकों के सामने परोसना एक बड़ी चुनौती थी। फिर भी उन्होंने इस अंदाज में इसे पेश किया है कि दर्शक ढाई घंटे की इस मूवी को बैठकर देखते रहें।

सिनेमैटोग्राफी तारीफ करने लायक

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भी तारीफ करने लायक है। पुरानी मुंबई को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में इसमें दिखाया गया है। साथ ही दक्षिण बॉम्बे के दृश्यों को इसमें बहुत ही खूबसूरती से दर्शकों के सामने रखा गया है।

यह भी पढ़े

अभिषेक की एक्टिंग की वजह से

कहीं-कहीं फिल्म कमजोर जरूर पड़ गई है, लेकिन फिर भी अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से दिल जीत लिया है। अभिषेक बच्चन की वजह से यह फ़िल्म हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाली है। फिर भी अभिषेक बच्चन में जितनी क्षमता है, एक्टिंग के मामले में इस मूवी में उनका प्रदर्शन उससे थोड़ा उन्नीस रह गया है

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago