मनोरंजन

भारत से मिस वर्ल्ड: इन 6 ब्यूटी क्वीन्स ने किया देश को गौरवान्वित

Miss World From India: भारत की बेटियों ने दुनियाभर में अपने आत्मविश्वास के साथ अपनी सोच और अपनी सुंदरता से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्व और ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता है। यहां हम आपको भारत की मिस वर्ल्ड के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दुनियाभर में देश को गौरवान्वित करने का काम किया है।

1. रीता फारिया (Reita Faria Miss World)

Jagran

इस क्रम में सबसे पहला नाम आता है रीता फारिया का। भारत और एशिया की वे पहली लड़की थीं, जिन्हें कि मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल हुआ था। वर्ष 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं। वे गोवा की एक मॉडल थीं। साथ ही चिकित्सक के तौर पर भी वे काम करती थीं। उन्होंने एक बहुत ही कम ग्लैमरस वाली जिंदगी चुनी थी और डॉक्टर बनी थीं।।

2. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

India Today

किसी परिचय की मोहताज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नहीं हैं। वर्ष 1994 में वे मिस वर्ल्ड बनी थीं। हम दिल दे चुके सनम, गुरु, देवदास जैसी बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश, द लास्ट लीजन, मिस्ट्रेस आफ स्पाइसेज और द पिंक पैंथर 2 जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी ऐश्वर्या काम कर चुकी हैं। अपने आउटफिट की वजह से वे हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

3. डायना हेडन (Diana Hayden)

Patrika

वर्ष 1997 में डायना हेडन को मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल हुआ था। इस एंग्लो इंडियन मॉडल ने मिस वर्ल्ड- एशिया और ओशिनिया, मिस फोटोजेनिक और शानदार स्विमवियर का भी खिताब अपने नाम किया था। बॉलीवुड फिल्म तहजीब में भी ये काम कर चुकी हैं। वर्ष 2008 में उन्हें लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी प्राप्त हुई थी।

4. युक्ता मुखी (Yukta Mookhey)

Amar ujala

वर्ष 1999 में युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था और इस खिताब को जीतने वाली वे चौथी भारतीय बन गई थीं। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्हें मिस वर्ल्ड एशिया और मिस वर्ल्ड ओशिनिया का खिताब भी हासिल हुआ था। वर्ष 2002 में फिल्म प्यासा में उन्हें देखा गया था। हाल ही में कॉमेडी गुड न्यूज़ में भी युक्ता दिखी थीं। यहां आईवीएफ सेंटर में एक मरीज की भूमिका में वे नजर आई थीं।

5. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

Indian Express

प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में उन्होंने की हैं। वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वास्तव में लाखों लड़कियों के लिए प्रियंका चोपड़ा एक रोल मॉडल बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा का फैशन ट्रेंड तो अक्सर चर्चा में बना रहता है। अपनी सुंदरता के साथ अपनी मेहनत के दम पर प्रियंका ने दुनियाभर में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। सामाजिक सरोकार में भी वे हमेशा आगे रहती हैं।

6. मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

Yunfei via REUTERS

वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इनका जन्म हरियाणा में हुआ था। अपने फिटनेस गोल्स से इंस्टाग्राम पर वे लाखों फॉलोअर्स का दिल जीत चुकी हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू जल्द होने जा रहा है। फिल्म पृथ्वीराज में वे अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी की भूमिका निभाती हुए नजर आएंगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

6 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

7 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago