मनोरंजन

श्रीदेवी ने मांगे 10, बोनी बोले 11 लाख दूंगा, गुस्से में लाल अनिल कपूर ने कर दिया था ये काम

Anil kapoor Boney Kapoor Fight: बॉलीवुड में लोकप्रिय अभिनेता अनिल कपूर और एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ऐसे भाइयों में गिने जाते हैं, जिनके बीच के रिश्ते कई दशक बीत जाने के बाद भी खराब नहीं हुए हैं,  मगर एक वक्त ऐसा भी आया था, जब इन दोनों भाइयों की सुलझी हुई जोड़ी में दरार पड़ गई थी। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बनी थीं। इतना अधिक यह मामला बढ़ गया था कि मिस्टर इंडिया की शूटिंग छोड़कर अनिल कपूर गुस्से में चले गए थे।

11 लाख का ऑफर (Anil kapoor Boney Kapoor Fight at the Time of Mr India Movie)

Economic Times

जब बोनी कपूर मिस्टर इंडिया के प्रोडक्शन में व्यस्त चल रहे थे, यह तभी की बात है। मुख्य भूमिका में इस फिल्म में बोनी कपूर श्रीदेवी को लेना चाह रहे थे, पर उनके ऑफर को श्रीदेवी ने ठुकरा दिया था। बाद में उस वक्त के हिसाब से श्रीदेवी ने अधिक फीस मांग ली थी। उन्होंने 10 लाख रुपये फिल्म में काम करने के लिए मांगे थे। बोनी कपूर को जब यह पता चला तो वे 10 क्या 11 लाख रुपये श्रीदेवी को देने के लिए राजी हो गए थे।

अनिल कपूर का निवेश

अनिल कपूर को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे बड़े क्रोधित हो गए। चूंकि अनिल कपूर की ओर से भी फिल्म के प्रोडक्शन में अच्छी-खासी रकम निवेश की गई थी, ऐसे में वे किसी भी तरह का गैर-जरूरी खर्चा नहीं चाह रहे थे। यही वजह थी कि श्रीदेवी की फीस के बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्हें बहुत गुस्सा आ गया था।

खर्च बढ़ा हुआ था श्रीदेवी का

Special Arrangement

बात दरअसल यह तब की है, जब मिथुन चक्रवर्ती से श्रीदेवी के रिश्ते को टूटे कुछ ही वक्त बीता था और उस वक्त आर्थिक तौर पर श्रीदेवी काफी कमजोर हो गई थीं। ऊपर से मां के इलाज में भी उस वक्त श्रीदेवी का काफी पैसा खर्च हो जा रहा था।

बोनी ने उठा ली जिम्मेवारी

जब बोनी कपूर को यह पता चला कि श्रीदेवी की मां की तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो उन्होंने उनकी मां के इलाज का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा ले लिया। साथ ही उन्होंने श्रीदेवी और उनकी मां के लिए अमेरिका की टिकट तक बुक करा दी, ताकि वहां जाकर वे अपनी मां का इलाज ठीक तरीके से करा सकें। जैसे ही अनिल कपूर को यह पता चला, वे तो अपना आपा ही खो बैठे। मिस्टर इंडिया की शूटिंग तक छोड़ कर वे चले गए थे।

शर्तों के साथ लौटे अनिल कपूर

हालात तो ऐसे हो गए थे कि फिल्म अनिल कपूर ने छोड़ ही दी थी। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें समझाया तो शर्तों के साथ अनिल कपूर ने फिल्म में वापसी की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म के प्रोडक्शन पर जो वे काम कर रहे हैं, उसे वे छोड़ देंगे। तभी वे फिल्म का हिस्सा बनेंगे। जब मिस्टर इंडिया हिट हो गई थी तो बताया जाता है कि अनिल कपूर द्वारा फायदे के एक बड़े हिस्से पर अपना दावा भी ठोंका गया था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago