मनोरंजन

BB 13: क्रिसमस के मौके पर बिग बॉस ने दिया घरवालों को झटका, बीच शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

BB 13: बिग बॉस सीजन 13 के घर में इन दिनों काफी घमासान देखने को मिल रहा है। घर के अंदर चल रहे विवाद और कंटेस्टेंट के बीच के झगड़ों को देखकर दर्शकों की एक्साइमेंट बढ़ती जा रही है। घर के अंदर जो भी चल रहा है वह दर्शकों को खास पसंद आ रहा है। घर के अंदर अब लोग टीमों में बंट गए हैं। हर कोई अपने लोगों को सपोर्ट कर रहा है। कहीं कुछ दोस्तों की दोस्ती ख्त्म हो रही है तो कहीं घर में कुछ नए दोस्त भी बन रहे हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा घर में इंट्रेस्टिंग हैं रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा। हर कोई जानना चाहता है कि इन दोनों को झगड़ा कहा तक पहुंचता है। बता दें कि इस बार वीकेंड का वार में घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है। सलमान ने घर वालों को बताया था कि इस बार दो सदस्य अरहान और मधुरिमा बॉटम 2 में हैं और इनमें से कौन घर से बेघर होगा इसका पता आने वाले हफ्ते में पता लगेगा।

घर वालों को मिलेगा झटका

Indiatimes

बात करें बिग बॉस के आज के एपिसोड की तो हमने देखा कि घर में कैप्टेंसी टॉस्क होता है साथ ही घर में क्रिसमस पार्टी होती है। क्रिसमस पर जहां लोगों को गिफ्ट मिलते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को गिफ्ट की जगह झटका मिला। दरअसल, इस हफ्ते के बीच में ही घर से एक कंटेस्टेंट बेघर हो गया। जी हां और वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि विकास गुप्ता हैं। बता दें, देवोलीना के बेघर होने के बाद घर में विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी।

टॉस्क के दौरान हुई घायल

Timesofindia.indiatimes

एक टॉस्क के दौरान देवोलीना की पीठ पर चोट लग गई थी और डॉक्टरों की सलाह के बाद देवोलीना को घर से बाहर इलाज के लिए भेज दिया गया था और उनकी जगह पर बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता को घर में बतौर वाइल्ड कार्ड के जरिए लाया गया था। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार देवोलीना के रिपोर्ट्स सही नहीं हैं और उनकी घर में दोबारा एंट्री नहीं होगी। ऐसे में विकास को घर से जाना पड़ेगा क्योंकि वो देवोलीना की प्रॉक्सी बनकर आये थे।

कैपटेंसी टॉस्क

अब बात करें घर में चल रहे कैप्टेंसी टॉस्क की तो इस बार घर में कैप्टन बनने के लिए दो दावेदार सामने आये। इस बार घर के कैप्टेंसी की दावेदारी आदित्य सिंह और शहनाज को मिली। लेकिन खास बात यह है कि इस बार के कैप्टेंसी टास्क में दर्शकों को एक बार फिर से रश्मि का उग्र रूप देखने मिला। दरअसल, कैपटेंसी टास्क के दौरान माहिरा और अरहान आपस में भिड़ जाते हैं और माहिरा अरहान को धक्का दे देती हैं जिस वजह से अरहान के सिर पर चोट लग जाती है।

अरहान को गिरता देख रश्मि दौड़कर उनके पास पहुंचती हैं और माहिरा को धक्का देते हुए कहती हैं कि, ‘ये कोई खेलने का तरीका नहीं है। बेवकूफ लड़की’। दोनों में कहासुनी होती है और खूब झगड़ा होता है, तभी कैप्टेंसी टॉस्क के संचालक विकास गुप्ता रश्मि को मना करते हैं कि वो बीच में ना आएं। लेकिन ना तो रश्मि और ना ही माहिरा कोई भी पीछे नहीं हटता और दोनों में काफी बहसा-बहसी हो जाती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस द्वारा घरवालों को मिले झटके का असर उन पर क्या पड़ता है और इसी के साथ घर में कैप्टन कौन बनता है। ये दोनों ही मुद्दे काफी ज्यादा रोमांचक हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आने वाले एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago