Virat Kohli Anushka Sharma Donated 2 Crore Amid Covid 19: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भी अब जब भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, तो ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आमजनों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, अक्षय कुमार, गुरमीत चौधरी, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति एवं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी लोगों की मदद के लिए आगे आ गए हैं।
दोनों ने मिलकर कोरोना लड़ रहे लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने का एक विशेष अभियान शुरू किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कह रही हैं कि इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बहुत ही दबाव में है। अपनों को दर्द होते देख हमें भी दर्द हो रहा है। ऐसे में फंड इकट्ठा करने के लिए हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने #InThisTogether का भी इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़े
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वीडियो में यह भी अपील कर रहे हैं कि भारत और भारतीयों की मदद के लिए आप सभी आगे आएं। साथ ही अपनी वीडियो में दोनों उन सभी लोगों की तारीफ कर रहे हैं, जो कोरोना के इस कठिन दौर में अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दोनों का यह कहना है कि इस कठिन वक्त से हम जरूर पार हो जाएंगे। साथ मिलकर हम सभी को आगे बढ़ना है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…