मनोरंजन

फिल्म ‘राज’ से डीनो मोरिया का चला था जादू, अब इंडस्ट्री से दूर होकर कर रहे हैं ये काम

What is Dino Morea Doing Now: बॉलीवुड में हॉरर फिल्में तो बहुत बनीं, लेकिन कुछ ही फिल्में थी जिन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और जिन्हें देखकर के लोग सच में डर जाया करते थे। ऐसी ही एक फिल्म आई थी राज। साल 2002 में आई फिल्म राज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में डीनू मोरिया, बिपाशा बसु ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म के जरिए भी डीनो मोरिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

लड़कियां थी दीवानी

News18

हालांकि अब डीनो मोरिया किसी भी फिल्म में नजर नहीं आते हैं, लेकिन उस समय पर डीनो मोरिया पर लाखों लड़कियां अपना दिल हार बैठी थीं। फिल्म राज की शूटिंग के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि बिपाशा और डीनो एक-दूसरे को डेट भी करने लगे हैं। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। आजकल डीनो फिल्मों से दूर हैं, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि फिल्म इंडस्ट्री से दूर होकर वह क्या काम कर रहे हैं।

टीवी में भी किया काम

बता दें कि ऐसा नहीं था कि फिल्म राज से ही डीनो मोरिया ने अपने करियर की शुरूआत की, फिल्मों में आने से पहले जीनो मॉडलिंग किया करते थे। वो एक सुपरमॉडल भी रहे। जिसके बाद उन्होंने फेमस टीवी सीरियल कैप्टन व्योम में भी काम किया और फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म ‘प्यार में कभी-कभी’ थी।

विवादों में घिरे

hindustan times

अपने छोटे से फिल्मी करियर में डीनो मोरिया विवादों में भी फंसे। दरअसल, फिल्म राज के बाद डीनो मोरिया और बिपाशा बसु ने स्विस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट उस वक्त को देखते हुए काफी बोल्ड था और उनके इस फोटोशूट को लेकर के काफी विवाद हुआ था।

रिएलिटी शोज में काम

हालांकि डीनो को इस फिल्म से कोई खासी पहचान नहीं मिली थी। उनको असल पहचान फिल्म राज से ही मिली। फिल्म राज की सफलता के बाद डीनो को कई फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। जिसके बाद डीनो मोरिया ने रिएलिटी शोज करने शुरू कर दिए। साल 2010 में डिनो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर भी रहे। हालांकि फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद डीनो ने अपनी राह बदल डाली और उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

बता दें कि डीनो मोरिया ने अपना DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इस फिटनेस सेंटर में डीनो मोरिया और आदित्य ठाकरे दोनों के शेयर थे, लेकिन साल 2016 में दोनों के बीच हुए विवाद के बाद डीनो ने उस जिम को बंद कर दिया। फिलहाल डीनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं खबरों की मानें तो डीनो मोरिया जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी कर सकते हैं।

इन लोगों से जुड़ा है नाम

my words & thoughts

डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की दोस्ती काफी पुरानी थी। दोनों साथ में ही मॉडलिंग करते थे। इन दोनों की पहली मुलाकात भी एक मॉडलिंग असाइनमैंट के दौरान हुई थी। जिसके बाद फिल्म राज में साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब आए। खबरों की मानें तो बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने साल 1996 से 2002  तक एक-दूसरे को डेट किया था। डिनो ने एक इंटरव्यू में कहा था मैंने मुंबई में पहली बार उसे डेट किया था।

बिपाशा से अलग होने के बाद डीनो मोरिया का नाम लारा दत्ता और रिया सेन से भी जुड़ा। वहीं खबरें तो ये भी हैं कि डीनो मोरिया ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट किया था। बता दें कि नंदिता करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की एक्स वाइफ हैं, लेकिन नंदिता से भी उनका रिश्ता नहीं चला और साल 2016 में डिनो और नंदिता का ब्रेकअप हो गया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago