रोचक तथ्य

दुनिया की सबसे ऊँची हाइट वाली इस मॉडल के सामने बड़े-बड़े हीरो भी हैं फेल!

Ekaterina Lisina World’s Tallest Female Model: जैसा कि, आप सभी जानते होंगें एक कामयाब मॉडल बनने के लिए किसी भी लड़की में सबसे पहले उसकी लंबाई देखी जाती है। चेहरे की सुंदरता के साथ ही साथ लड़कियों का कद भी एक मॉडल बनने के लिए सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। लेकिन जरा सोचिए जब ये लंबाई किसी के लिए मुसीबत बन जाए तो फिर ऐसे में आप क्या करेंगे। जी हाँ आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार एक ऐसी भी मॉडल हैं जिनका नाम उनकी ऊँची कद की वजह से गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस मॉडल की लंबाई इतनी ज्यादा है कि, इनके सामने अच्छी कद के हीरो भी कुछ नहीं लगते। आइये आपको बताते हैं दुनिया की सबसे ऊँची कद की इस मॉडल के बारे में।

रूस की रहने वाले है दुनिया की सबसे ऊँची कद की मॉडल – एकैटेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina)

Image Source – Instagram@ekaterina_lisina15

सबसे पहले आपको बता दें कि, दुनिया की सबसे ऊँची कद की इस मॉडल का नाम असल में एकैटेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) है। ये एक रशियन मॉडल हैं और इनकी हाइट छह फुट नौ इंच है। बता दें कि, लिसिना को रूस की सबसे लंबी महिला होने के साथ ही दुनिया की सबसे ऊँची कद की मॉडल होने का भी ख़िताब मिला है। इतनी लंबी कद की इस मॉडल के सामने अच्छे खासे हीरो भी काफी छोटे नजर आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, एकैटेरिना लिसिना जब सिर्फ सोलह साल की थी तभी उनकी लंबाई छह फुट छह इंच की हो गई थी। आमतौर पर देखा जाए तो किसी लड़की की इतनी ज्यादा हाइट होना सामान्य बात नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जब लिसिना 15 साल की थी तो उस दौरान वो बास्केटबॉल भी खेला करती थी, उन्हें बास्केटबॉल खेलने के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल भी मिल चुका है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया था कि, लंबी हाइट की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी थी। एकैटेरिना ने बताया था कि, उनकी लंबाई की वजह से स्कूल में बच्चे उनका मज़ाक भी बनाते थे।

लंबी हाइट की वजह से मॉडलिंग को बनाया अपना करियर

Image Source – Instagram@ekaterina_lisina15

एकैटेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) को अपनी हाइट की वजह से छोटी उम्र से ही काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी थी। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होनें बताया था कि, एक बार कुछ लड़के उन्हें तंग कर रहे थे तब उन्हें अपनी मदद के लिए अपने भाई को बुलाना पड़ा था। बता दें कि, लंबी हाइट की वजह से ही एकैटेरिना को बास्केटबॉल में अच्छा करने के बाद भी उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होनें मॉडलिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। जानकारी हो कि, मॉडलिंग में आने के बाद ही उनके मैनेजर ने उन्हें ये सुझाव दिया कि, वो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अप्लाई करें। बस इसके बाद ही उनका नाम दुनिया की सबसे ऊँची कद वाले मॉडल के तौर पर लिया जाने लगा। बता दें कि, इस मॉडल के परिवार में अमूमन सभी लोग लंबी हाइट के हैं। गौरतलब है कि, एकैटेरिना के टांगों की लंबाई ही केवल चार फुट तीन इंच है। इस वजह से उन्हें प्लेन में और कार आदि में सफर करने में काफी दिक्कत होती है। एकैटेरिना लिसिना एक मॉडल होने के साथ ही एक मॉडलिंग एजेंसी की मालकिन भी

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago