रोचक तथ्य

एक ही जगह पर बैठे-बैठे अपने हाथ आखिर क्यों मलती रहती हैं मक्खियां, रोचक है जवाब

Why Housefly Rub Their Hands In Hindi: मक्खियों को यदि आपने कभी गौर से देखा होगा तो आपने यह पाया होगा कि आमतौर पर मक्खियां एक ही जगह पर बैठकर अपने हाथ मलती रहती हैं। इन्हें देख कर ऐसा लगता है जैसे कोई बेहद ही खूंखार विलेन बैठा हो। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मक्खियां इस तरह से बैठकर अपने हाथ क्यों मिलती रहती हैं।

आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि मक्खियां गंदी होती हैं, मगर वास्तव में अपनी साफ-सफाई को लेकर मक्खियां कहीं ज्यादा सतर्क रहती हैं। जी हां यह सच है।

मक्खियों के बीच होती है भिन्नता

Image Source – Pixabay

मक्खियों के 6 पैर होते हैं। कई चरणों में मक्खियों का विकास होता है। कई मक्खियां ऐसी भी होती हैं, जिनके पास पंख का एक ही जोड़ा मौजूद होता है। हम जितनी भी मक्खियों को देखते हैं, वे लगभग एक जैसी ही नजर आती हैं, लेकिन असल में इनके शरीर में अंतर हमें इन्हें बहुत करीब से देखने पर मालूम होते हैं।

साफ करती हैं अपने पैरों को

प्रायः हम मक्खियों को अपने हाथ मलते(Why Housefly Rub Their Hands In Hindi) हुए देखते हैं। वास्तव में ये अपने पिछले पैरों को आपस में रगड़ती रहती हैं। मक्खियों की ऐसी कई प्रजातियां हैं, जो ऐसा करती हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि ये अपने पैरों को इस तरह से साफ करती हैं।

इन्हें साफ करती हैं मक्खियों

Image Source – Pixabay

मक्खियां ऐसा करके स्मेल रिसेप्टर्स(Smell Receptor) को साफ करती हैं, जिनकी वजह से ही मक्खियों का उड़ पाना, भोजन ढूंढना और अपने मेट्स को ढूंढ पाना संभव होता है। कुल मिलाकर आपको यह समझ लेना चाहिए कि मक्खियों इन्हीं के जरिए अपना पूरा काम करती हैं।

इन्हें भी साफ करती हैं मक्खियों

गौर से मक्खियों को देखने पर आप यह पाएंगे कि केवल ये अपने दोनों पैरों को ही आपस में नहीं रगड़ती हैं, बल्कि ये अपने पंख पर और सिर पर भी इन्हें फेरती हैं। काफी मेहनत करके ये अपनी सफाई करती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना(University Of Arizona) तो यह बता भी चुकी है कि मक्खियों के मॉडल के माध्यम से लोगों को हाइजिन की शिक्षा दी जा सकती है।

यह भी पढ़े

तय वक्त पर सफाई करती हैं मक्खियां

मक्खियों को लेकर कई ऐसे अध्ययन हो चुके हैं, जिनमें यह पाया गया है कि रोजाना किसी तय वक्त पर ही मक्खियों की कई प्रजातियां अपनी साफ-सफाई करती हैं। वर्ष 2007 में फ्रूट फ्लाइज पर जर्मन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह पाया था कि सुबह और शाम के वक्त मक्खियां खुद को साफ करती हैं।

इस तरह से बेहद गंदी समझी जाने वालीं मक्खियां वास्तव में सबसे ज्यादा साफ-सुथरी रहने के प्रति गंभीर होती हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago