Image Source - Instagram@aishwaryaraibachchan_arb
Aaradhya Dance With Aishwarya And Abhishek: सोशल मीडिया में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें आराध्या को दोस्ताना फिल्म के गाने ‘देसी गर्ल'(Aaradhya Dance To Desi Girl) पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं, वीडियो में उनके पिता अभिषेक बच्चन और उनकी मां ऐश्वर्या राय भी उनके साथ डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी का साथ में डांस करता हुआ यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर बड़ा वायरल हो गया है। वीडियो में आराध्या बच्चन(Aaradhya Dance To Desi Girl) के डांस को देखकर उनकी मां ऐश्वर्या राय की खुशी देखते ही बन रही है। तभी तो वे उन्हें गले लगा लेती हैं।
दरअसल अपने चचेरे भाई श्लोका शेट्टी की शादी में ऐश्वर्या राय पहुंची हुई थीं। यह वीडियो यहीं शूट किया गया है। शादी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।
ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ श्लोका शेट्टी की शादी में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। जो वीडियो आराध्या बच्चन का तेजी से वायरल हो रहा है, वह प्री-वेडिंग फंक्शन का है। लाल रंग के लहंगे में इसमें आराध्या बच्चन डांस करती हुई दिख रही हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन कोरोनावायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि, कुछ हफ्ते अस्पताल में बिताने के बाद वे स्वस्थ हो गई थीं। ऐश्वर्या राय को आखिरी बार ‘फन्ने खान’ में देखा गया था। बहुत जल्द पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या अनुराग कश्यप की फिल्म ”गुलाब जामुन’ में दिखेंगी।
यह भी पढ़े
यही नहीं, मणिरत्नम की आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में भी ऐश्वर्या नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आने वाले हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…