Featured

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी राहत भरी खबर, फैन्स में खुशी

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan Test Negative For Coronavirus: भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में अभी तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, जहां आम इंसान से लेकर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों तक ज्यादातर लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यही नहीं कुछ दिन पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी हड़कंप मच गया था और उसके बाद से ही सभी का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। हालांकि अब अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट कर राहत भरी खबर साझा की है।

दरअसल अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर बताया है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन(Aaradhya Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि उनका और उनके पिता का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी निरंतर दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, सदैव ऋणी, ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह घर पर हैं। मैं और मेरे पिता अभी मेडिकल स्टाफ की नगरानी में अस्पताल में हैं।’

आपको बता दें कि बीती 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। यही नहीं अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देश भर के लोगों ने उनके लिए दुआएं मांगी थीं। जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियों, राजनेता समेत उनके फैन्स शामिल थे। वहीं इसके एक दिन बाद ही अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जहां फौरन ही नानावटी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था, तो वहीं ऐश्वर्या और आराध्या शुरुआत में घर में ही क्वारंटीन रहे लेकिन इसके बाद बीती 17 जुलाई को उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

यह भी पढ़े

कंटेनमेंट जोन के बाहर हुआ बंगला

Image Source – Khaleejtimes.com

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके घर को भी कंटेनमेंट जोन में कर दिया गया था और घर के बाहर एक बैनर भी लगा दिया गया था। हालांकि अब जानकारी मिली है कि अभी एक दिन पहले ही उनके घर के बाहर से यह बैनर हटा लिया गया है और उनका जलसा कंटेनमेंट जोन से भी बाहर आ गया है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago