Featured

आलिया भट्ट की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, लिखा…..

पिछले कुछ महीनों से आलिया भट्ट(Alia Bhatt) सोशल मीडिया से दूर नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मिले हेट मैसेज के कारण उन्होने अपना कमेन्ट सेक्शन भी ऑफ किया हुआ है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद जैसे बाकी सेलेब्स की आफत सी आ गई है। नेपोटिज्म, आउटसाइडर्स-इनसाइडर्स जैसे मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं और स्टार किड्स को लेकर पब्लिक में काफी गुस्सा भरा हुआ है और वे उनकी फिल्मों, वेबसीरीज आदि को बॉयकॉट कर रहे हैं। आलिया भट्ट(Alia Bhatt) भी एक ऐसी ही स्टारकिड हैं जिन्हें शुरू से ही सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है। इसी की चलते वे अब सोशल मीडिया पर बहुत कम दिखाई देती हैं। यहाँ तक की उन्होने अपना कमेंट्स सेक्शन भी ऑफ किया हुआ है।

आलिया भट्ट की इंस्टा स्टोरी

https://instagram.com/stories/aliaabhatt/2418954830911510705?utm_source=ig_story_item_share&igshid=11k12xwycsbsh

लेकिन फिलहाल आलिया अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से चर्चा में हैं। अपनी इस स्टोरी में उन्होने गौतम बुद्ध का एक सुविचार शेयर किया है। उन्होने लिखा, “आखिर में सिर्फ तीन चीजें मायने रखती हैं, आपने कितना प्यार किया, आप कितनी सज्जनता से जिए और आपने कितनी शालीनता से उन चीजों को जाने दिया जो आपके लिए बनी ही नहीं थीं”।  

गौरतलब है कि आलिया(Alia Bhatt) कि आखिरी मूवी सड़क-2 के ट्रेलरने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक पाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था और इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर व संजय दत्त थे। जल्द ही उनकी मूवी ब्रह्मास्त्र भीरिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) व मोनी रॉय दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, जाह्ववी कपूर और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago